नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही रही है नाहन में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर अब निर्णायक स्थिति पर आ पहुँची है। एक ओर जहाँ विधायक रहे राजीव बिंदल किये गए विकास के दम पर अपनी जीत सुनिश्चित कर रहे है तो वहीँ, धरती पुत्र के नारे के साथ अजय सोलंकी को एक मौका देने के लिए जनता का मूड बदलाव के समीकरण बनाता नजर आ रहा है।हालाँकि, दोनों प्रत्याशी दमदार परफॉर्मेंस में चले हुए है मगर आज रविवार को आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर राजीव मिथिलेश अपने…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील चौधरी की चुनावी तैयारी में महिला शक्ति अभूतपूर्व योगदान कर रही है, और ऐसा कहीं न कहीं पहली दफा हो रहा हैं ज़ब किसी प्रत्याशी के लिए महिला शक्ति अपने हाथों से चुनावी सामग्री तैयार कर रही हो।आर्थिक रूप से कमजोर सुनील चौधरी की मदद के लिए गांव व आसपास की महिलाएं अपना कीमती समय निकालकर चुनाव प्रचार सामग्री की तैयारी में पूरी लगन के साथ जुटी हुई हैं, कुछ तस्वीरें यंगवार्ता से प्रत्याशी सुनील चौधरी ने साँझा की हैँ।मातृशक्ति द्वारा बनाए कपड़े के झंडो को घरों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) -( संजय सिंह) चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर जिला में 16 ऐसे मतदान केन्द्रों को स्थापित किया गया है जो कि पूर्णतः महिला अधिकारी व कर्मचारी द्वारा संचालित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने देते हुए बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद के विश्राम गृह नाहन में चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें इन महिलाओं को ईवीएम, वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व मतदान के दौरान महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई ताकि उन्हे…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) -( लक्ष्य शर्मा) अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के तृतीय दिवस में महिलाओं का दंगल लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें जिला सिरमौर के धामला की रानी पहलवान को प्रथम पुरस्कार के रूप में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने 31 हजार रूपये की नगद राशि व गदा तथा उपविजेता रही सोनीपत हरियाणा की काजल पहलवान को 21 हजार व स्मृति चिन्ह भेंट किया।उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष महिलाओं का दंगल अलग से आयोजित किया गया जो कि लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना है तथा इस दंगल में जिला सिरमौर के साथ-साथ अन्य राज्यों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( विजय पुंडीर)नाहन श्री रेणुका जी मार्ग पर जमटा के समीप आज सुबह पेश आए सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है। इस दौरान एक टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण तीनों को चोटें लगी और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया है। वहीं हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया जिनमें छोटे वाहनों सहित निजी और सरकारी बसें भी शामिल रही।तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम लगने के चलते लोगों को भारी असुविधा का…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) : – एचआरटीसी की नाहन से कालाअंब-त्रिलोकपुर के लिए चलने वाली बस में रोजाना होने वाली ओवरलोडिंग से महिला यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है साथ साथ सफर भी जोखिम बना है। आरोप है कि इस मामले में प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है। भारी परेशानी एचआरटीसी के नाम से प्रातकाल कलाम जाने वाले बस में ओवरलोडिंग से यात्री परेशान है खासतौर से पालनखेत फैक्ट्रियों में जाने वाले महिला कर्मचारियों को खड़े होकर जाना पड़ रहा है मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस चाकली से पहले नाहन पहुंचती है। फिर यहां…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में हाटी की प्रचंड लहर चल रही है। क्षेत्र के लोग यही पुकार कर रहे हैं कि अबकी बार केवल और केवल हाटी मामले पर वोट डाला जाए। इस संबंध में केंद्रीय हाटी समिति के आह्वान पर 400 गांव में जन जागरण अभियान जोरो शोरों से चला हुआ है। इस दौरान लोगों का बेहतर रिस्पांस सामने आ रहा है। साथ ही लोगों को भड़काने वाली ताकतें बेनकाब हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि हाटी आंदोलन के दौरान छाती पीटकर समर्थन देने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता…
पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर पर वाहनों की चैकिंग के दौरान दिल्ली की एक गाड़ी से करोड़ों रुपए के सोने और हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक कार से बिना बिल लाए जा रहे 3.270 किलोग्राम हीरे और सोने के आभूषण पकड़े हैं। जानकारी के अनुसार चालक दिल्ली के करोल बाग से देहरादून जार रहा था। इसी दौरान पांवटा पुलिस ने बेहराल चेक पोस्ट पर कार को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान कार से 3.270 किलोग्राम हीरे और सोने के आभूषण मिले, जिसका बिल दिखाने…