नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-नव युवक मंडल चढ़ेऊ का एक प्रतिनिधि मंडल गांव की समस्याओ को लेकर उप प्रभारी अधीक्षक कफोटा से मिला। नव युवक मण्डल चढ़ेऊ के युवाओ द्वारा गांव की समस्याओ को उप प्रभारी अधीक्षक समक्ष रखते हुए कहा कि भारी बरसात के कारण गांव के लोगो को काफी नुकसान का सामान करना पढ़ा है यह नुकसान एनएच 707 निर्माण अधीन आरजीबी कंपनी द्वारा लोगो को उठाना पड़ रहा है। पहले आरजीबी कंपनी द्वारा बेबजाह जगह जगह कटिंग करके उसको सुचारू रूप से उसके साथ दीवार नही लगाई गई जिससे बारिश आने से सार्वजनिक रास्ते और लोगो की जमीन…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजगढ़ में बीते कल संपन हुई छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मंझगांव का लोक नृत्य में दबदबा रहा है । जबकि बीते दिनों सनौरा में संपन हुई अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में भी देवठी मंझगाव स्कूल प्रथम रहा । बच्चों की इस उपलब्धि पर देवठी मंझगाव क्षेत्र में प्रसन्नता का महौल है । बता दें कि बीते करीब कई वर्षों से लोक नृत्य में देवठी मंझगांव लोक नृत्य , गायन, वादन प्रतियोगिता में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है । प्रधानाचार्य आन्नद पठानिया ने बताया कि…
श्री रैणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें 2 लोग बुरी तरह से लहूलुहान हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य शुरू किया गया तथा सभी को संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। वहीँ, पुलिस थाना संगड़ाह ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच करनी आरंभ कर दी है। हादसा बुधवार रात 11 बजे के करीब सुन्दरघाट के समीप पेश…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष में रोटरी नाहन संगिनी द्वारा पक्का टैंक के नजदीक सीनियर सिटीजन डे केयर सैंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब संगिनी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजन जसवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों को विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना की। डॉ. प्रमोद, डॉ. प्रतीक व डॉ. ममता जैन ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। आवश्यकतानुसार टैस्ट इत्यादि करवाए…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के चूडेश्वर लोक नृत्य दल द्वारा किए जाने वाले डगैली कहलाने वाले हैलकेट ट्रेडीशनल डांस को भारत के अलावा विदेशों मे भी लोग काफी पसंद कर रहे है। लोक कथाओं के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पांचवी रात डायन डांस करती है और कुछ गांव मे लोग भी सांकेतिक नृत्य करते है। पद्मश्री विद्यानंद सरैक के सांस्कृतिक दल द्वारा इस नृत्य को और आकर्षक बनाया गया है। चुड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के संचालक जोगिंद्र हाबी ने कहा कि, उनका उद्देश्य केवल लोक संस्कृति का संरक्षण है और वह कोई अंधविश्वास नही फैलाना चाहते।…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भले ही अभी देश और प्रदेश को कोरोना से राहत नहीं मिली है बावजूद इसके भी लोग बूस्टर डोज नहीं लगवा रहे हैं। आलम यह है कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर दर-दर घूम रही है। बावजूद इसके भी कोई बूस्टर डोज लगवाने को राजी नहीं हो रहा है। ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय नाहन स्थित चौगान के समीप देखने को मिला जब एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता मजदूरों से बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह कर रही थी। मौके पर जाकर देखा तो स्वास्थ्य कार्यकर्ता बार-बार श्रमिकों से आग्रह कर रही थी…
नाहन अगस्त(हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज सिरमौर पुलिस ने विभिन्न मामलों में पकड़ी गई चरस, गांजा, चिट्टा सहित नशीले कैप्सूल को नष्ट किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी द्वारा सभी प्रकार की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आज कमेटी के सदस्यों ने नशीले पदार्थों को नष्ट किया। इनमें 25.307 किलोग्राम चरस, 364.495 किलोग्राम भुक्की, 7.959 किलोग्राम गांजा, 138.16 ग्राम चिट्टा सहित नशीले कैप्सूल और गोलियां आग में नष्ट की…
शिलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया। इस दौरान एक कार जहां नाले में बह गई तो वहीं दूसरी तरफ दुकानों से भी पानी निकलने लगा। दुकानों में बारिश का पानी घुस जाने से दुकानदारों को भी खासा नुक्सान हुआ है। हालांकि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है जो कि राहत भरी खबर है। मामला शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्यारी घूंडा का है। यहाँ अचानक ही मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते नदी-नाले उफान पर आ गए। इसी दौरान…