Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-इन दिनों हो रही भारी बरसात के चलते नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों को नदी-नालों के किनारे ना जाने की हिदायत दी जा रही है बावजूद इसके कुछ युवक अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते खड्डों और नदियों की ओर जा रहे है। मामला जिला सिरमौर का है, यहाँ एक बार फिर एक युवक की मारकंडा नदी में डूबने से मौत हो गई है। कुछ दिनों पहले भी यहाँ एक 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई थी। हादसा मंगलवार शाम पेश आया। बताया जा रहा है…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला में पुलिस ने  बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल इस गिरोह में कितने लोग जुड़े हुए हैं, इस बारे में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. दोनों आरोपियों से पुलिस ने चोरी की गई चार बुलेट भी बरामद की हैं. दोनों आरोपी पिछले काफी समय से शिमला में रह रहे थे. इस साल जनवरी महीने से लेकर अब तक इन्होंने कई बाइकों पर हाथ साफ किया और इसे शिमला से चुराकर पंजाब में बेचा.

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के गिरीपार इलाके के हाटी समुदाय को अभी जनजातीय दर्जा मिला भी नहीं और हज़ारो लोगों ने इसका अभी से विरोध करना शुरु कर दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। इनका कहना है कि अगर हाटी समुदाय को जनजीताय दर्जा मिला तो अनुसूचित जाति पर हो रहे अत्याचार को और बढ़ावा मिलेगा व ग्राम पंचायत से संबंधित निकायों में अनुसूचित जाति आधारित आरक्षण बिल्कुल समाप्त हो जाएगा। इसी के विरोध में अनुसूचित जाति के लोगों ने हज़ारों की तादाद में संगड़ाह में…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद भवन में आयोजित की गई जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।      जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि अभी भी कुछ अधिकारी जिला परिषद की बैठक में स्वयं उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक में भेज रहे हैं जिन्हें पूरी जानकारी नहीं होती जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ बैठक की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि…

Read More

पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर की और से राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल पांवटा साहिब मैं छात्राओं व स्टाफ़ के साथ महिलाओं के अधिकारों का हनन, महिलाओं के अधिकारों, महिलाओं के लिए बनाए गए कानून, नशीली दवाओं व नशीले पदार्थ के उपयोग से हानि एवं यातायात नियमों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन अध्यक्ष एम,आई,खान ने उपस्थित सभी को जागरुक करते हुए   आज के युग मे नशे से बिगड़ते हुवे हालात पर रोशनी डालते हुवे भिन्न भिन्न प्रकार के नशे की जानकारी देते हुवे सभी प्रकार के…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- शिक्षा खंड शिलाई की अंडर 19 बालिका वर्ग खेल कूद  प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यत्मिक मॉडल स्कूल शिलाई के प्रांगण में आरम्भ हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में शिलाई खंड के 16 स्कूल भाग ले रहे है, जिसमे कंडियारि , टिम्बी , शिलाई , रोहनाट , कोटि बोंच , खड़खाह , जरवा जुनेली , मिल्लाह ,नैनीधार सहित 16 स्कूलों के 261 छात्राएँ भाग ले रही है। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए 16 स्कूलों…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और अर्द्धसैनिक बलों की महिला पुलिस अधिकारियों के दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पुलिस बलों में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओें को अवसर देने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को व्यापक मंच के माध्यम से उठाने के लिए आयोजित इस सम्मेलन के लिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दो दिवसीय…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में हाल ही में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए जान-माल के भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में  मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण 32 लोगों के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भारी बारिश के कारण प्रदेश में अभी भी कम से कम 6 लोग लापता हैं और 12 घायल हो गए हैं।  मंत्रिमण्डल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए हाउस बिल्डिंग…

Read More