नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल किसान सभा ने प्रदेश में लंपी वायरस की बिगड़ती स्तिथि पर चिंता जताई है किसान सभा का कहना है कि प्रदेश में हजारों की संख्या में पशु संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं मगर सरकार के पास स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध नहीं है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से बात करते हुए हिमाचल किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह तवर ने बताया कि हजारों की संख्या में पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके है मगर पशुपालन विभाग के पास ना तो पर्याप्त मात्रा में स्टाफ है…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब (इकाई) ने आज लंपी रोग व धान की फसल पूर्णता खराब होने को लेकर तहसीलदार पांवटा साहिब वेदप्रकाश अग्निहोत्री के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच संयोजक सुनील चौधरी ने कहा कि लंपी नामक बीमारी को महामारी घोषित कर दिया गया है। इसलिए मंच सरकार से मांग करता है कि गोवंश में आए इस वायरस के उपचार के लिए गो पालकों को दवाई निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन्हें आर्थिक रूप से भी राहत मिल सके। मंच ने सरकार से मांग की है कि कोरोना…
परवाणू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू स्थित कैप्टन होटल के समीप एक सेब से लदा ट्रक पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति मोहम्मद इसराइल की मौत हो गई, जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। मृतक यूपी के गोण्डा का रहने वाला था। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए परवाणू ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह ट्रक सेब लेकर शिमला से मुंबई जा रहा था कि रविवार सुबह परवाणू में होटल कैप्टन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की पुष्टि…
राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- शिक्षा खंड राजगढ़ की 19 वर्ष से कम लड़कियों की राजगढ़ में आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सनौरा स्कूल ने हरफ़नमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में वालीबाल , कबड्डी, खो खो, कुश्ती आदी खेलों के साथ सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में 24 विद्यालयों की 450 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 26 सितम्बर से शुरू होकर 09 अक्तूबर 2022 तक चलेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान यात्रीयों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को पाँच सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।उन्होंने कहा…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के द्वारा राम गोपाल चौहान को भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा दिनेश चौहान जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं। विनय कुमार गुप्ता द्वारा की गई इन नियुक्तियों के बाद जिला सिरमौर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। अधिक जानकारी देते हुए विनय गुप्ता ने बताया कि राम गोपाल चौहान को जहां जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वही दिनेश चौहान को सचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि यह दोनों ही अपने नव…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के लिए चल रही कवायद को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ अनुसूचित जाति वर्ग के लोग पहले ही सड़कों पर उतर चुके हैं। अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर सरकार को चेताया है। आजाद ने ट्वीट किया कि हिमाचल सरकार गिरिपार क्षेत्र के लिए जनजातीय क्षेत्र के दर्जे का षड्यंत्र कर क्षेत्र की 40 फीसदी अनुसूचित जाति/जनजाति आबादी के सांविधानिक अधिकारों पर डाका डालने का काम कर रही है। सरकार इस षड़यंत्र को तत्काल रोके, वरना इस अन्याय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) डॉ. यशवन्त सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के इलेक्ट्रोरल लिटरेसी सेल द्वारा ‘‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’’ अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को वोट की महता तथा वोटर कार्ड बनवाने व मतदान करने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों को अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड से लिंक करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की और वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से भी दिखाया गया। इस…