नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर ज़िला के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्रों में 20 अगस्त, 2022 को कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। उपायुक्त आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागाार में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियाँ लगाई जाएँगी जोकि प्रदेश की पिछले 75 वर्ष की विकास की गाथा का व्याख्यान करेगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़)भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर द्वारा नाहन के गोरक्षकनाथ संस्कृत महाविद्यालय में कॉलेज में जिला स्तरीय संस्कृत सप्ताह मनाया गया। संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग किया। जिसमें श्लोक पाठ प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत में कविता, एकल गीत प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सन्नी कुमार ने दीप प्रज्वलन व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया और कार्यक्रम में आए अन्य अतिथियों का स्वागत करते…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- कोरोना के बाद अब लंपी त्वचा रोग ने चिंताएं बढ़ा दी है। सिरमौर जिला में मवेशियों में तेजी से ही लंपी त्वचा रोग फैला रहा है लगातार फैलता संक्रमण इसलिए भी चिंता बढ़ा रहा है क्योंकि पशुओं से इस रोग के इंसानों में भी आने की संभावना है लिहाजा बढ़ते मामलों को लेकर अब पशुपालन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है। सिरमौर जिला में अभी तक 300 से अधिक मवेशियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 30 मवेशियों की मौत भी हुई है जिला में लगातार पशु संक्रमण की चपेट में आ रहे…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया में चल रही अंडर -14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के समापन व अंडर-14 छात्रा खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के अवसर पर अरविंद गुप्ता निदेशक राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक व भाजपा मण्डल पांवटा अध्यक्ष ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उनके साथ देवराज चौहान प्रधान डांडा पंचायत व भाजपा मंडल पांवटा महामंत्री बतौर वरिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विजयी खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित कर जीत की बधाई दी व अन्य खिलाड़ियों को अगली बार अच्छा प्रदर्शन कर विजयी होने को कहा। मुख्यातिथि द्वारा स्कूल प्रबंधन को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : -अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया है। इससे सोमवार को पांवटा साहिब की अदालतों में कार्य प्रभावित रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि लंबे समय से यह मांग की जा रही है। पांवटा साहिब में स्थायी रुप से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय शुुरू करने की मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तक पुरजोर तरीके से मांग उठाई जाती रही है ताकि पांवटा साहिब और शिलाई विस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अन्य पिछड़ा वर्ग सूची से गंधर्व जाति का नाम हटाए जाने पर प्रदेश का गंघर्व समुदाय काफी क्षुब्ध है । जिस बारे गंधर्व कल्याण परिषद हिप्र के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष पदमश्री विद्यानंद सरैक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट भी की तथा तूरी, हासी और ढाकी जाति को ओबीसी से हटाए जाने बारे विस्तार से अवगत करवाया गया । परिषद के स्थाई सचिव रमेश सरैक ने बताया कि सीएम ने उनकी इस गंभीर समस्या को ध्यान से सुना तथा सहानुभूतिपूर्वक विचार करके इस वर्ग को पुनः ओबीसी में शामिल करने का…
सराहां (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आगामी 07 से 09 सितंबर 2022 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विधायक पच्छाद रीना कश्यप ने आज एसडीएम कार्यालय सराहां के सभागार में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 07 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा मंदिर से नए बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में डोलांजी मठ की झांकियां व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- खरीफ फसलों का प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, गाजर घास नियंत्रण, उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों का उत्पादन , फसल चक्र अनुसार खेती के लाभ , मृदा स्वास्थ्य जांच एवं कार्ड का महत्व , जल प्रबंधन , प्राकृतिक खेती , तिलहन व दलहनी फसलों का महत्व आदि विषयों पर महिला किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई I प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में जिला सिरमौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक व विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मित्तल, डा. संगीता अत्री , डॉ. सौरव शर्मा , महिमा सिंह , अजय शर्मा ने…