नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – जिला सिरमौर में कोई भी नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए निर्वाचन विभाग के कॉल सेंटर में निशुल्क टेलीफोन सेवा 1950 पर कॉल कर सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल ूूूण्दअेचण्पद पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गुगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। राम कुमार गौतम ने आज यहां निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब, ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने आज पुरूवाला कांशीपुर में 75 लाख की लागत से नर्मित होने वाले पंचायत घर का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है तथा उनका सदैव प्रयास रहा है कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत 135 करोड़ के कार्य पांवटा विधान सभा में किए जाने हैं जिसमें से अभी तक 80 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत करवा दी गई हैं तथा अन्य योजनाएं स्वीकृति…
नाहन 08 अगस्त (एसपी जैरथ) : -गिरिपार के सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बोया में रविवार को अंडर 14 के स्कूल टूर्नामेंट का आगाज हुआ । जिसमें जिला परिषद सदस्य सुमित्रा चौहान को शिरकत करनी थी लेकिन वो अपनी निजी कारणों से कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाई । उनकी गैरमौजूदगी में उनके पति बनोर समाज सेवक नेत्र सिंह चौहान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ही रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की इस टूर्नामेंट में सतौन जोन की लगभग 9 स्कूलों के छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें एक प्राइवेट स्कूल ने भी भाग लिया । इस टूर्नामेंट में…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- कोरोना का खौफ अभी थमा भी नहीं था कि सिरमौर में एक और मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के गोरखू वाला निवासी 40 वर्षीय केदार सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। यह मौत नाहन के मेडिकल कॉलेज में आज सुबह 5:00 बजे के आसपास हुई बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदार सिंह पिछले करीब 15 दिनों से नाहन के मेडिकल कॉलेज में एडमिट था।हालांकि चिकित्सकों के द्वारा केदार सिंह का इलाज बखूबी किया गया। मगर रात से अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह 5:00 बजे उसकी मौत…
काल्पा (हिमाचल वार्ता न्यूज):-वरिष्ठ वर्ग की 56वीं प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता इस बार किन्नौर के काल्पा में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश भर से करीब 14 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ किन्नौर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। उन्होंने बताया कि यह फुटबॉल प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में हिमाचल के बोनाफाइड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। इसके अलावा जो युवा हिमाचल में नौकरी…
जयसिंहपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज)पुलिस थाना लंबागांव के अन्तर्गत रिट्ट पंचायत के बस स्टैंड के पास रविवार सुबह गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रात: करीब 8 बजे लंबागांव से शिवनगर की ओर जा रही कार ने एक राहगीर को टक्कर मारी दी, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरा पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान श्रवण चौधरी (67) पुत्र स्वर्गीय दीवान चंद निवासी रिट्ट के रूप में हुई है। मृतक दिहाड़ीदार मजदूर था। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 3…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)नाहन शहर के वार्ड न. 11 और वार्ड न. 13 की महिलाओं ने आज रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन रविदास धर्मशाला में किया। इस अवसर पर दोनों वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल को राखी बांध कर उनकी दीर्घायु और सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। डा. राजीव बिन्दल ने रक्षा बंधन कार्यक्रम के आयोजन के लिए दोनों वार्ड की महिलाओं का आभार जताया। डा. राजीव बिन्दल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार बहनांे ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया और रक्षा बंधन का पवित्र रक्षा सूत्र हमारी कलाई पर बांधा है,…
ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू में रविवार से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग थे। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान मंच का संचालन वीर सिंह व रिचा आर्य द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर 14 लड़के व लड़किया भाग ले रही है। स्कूल के प्रिंसिपल राजीव ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 अगस्त से 11 अगस्त तक ददाहू के खेल मैदान में खेली जाएगी। प्रिंसिपल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण 2 साल…