नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- ज्यों ज्यों मर्ज किया, दर्द बढ़ता ही गया यह कहावत इन दिनों राजमार्ग प्राधिकरण पर सटीक बैठ रही है। जिनके पास दर्जनों बार अपील करने के बाद लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर विकासखंड तिलोरधार के शिल्ला गांव का सामने आया है। जहां पर आरजीवी कंपनी ने मार्ग की कटिंग तो कर दी है। लेकिन दिवारे लगाना भूल गई है आलम यह हो गया है कि ग्रामीणों की घासनिया, खेत , खलियान, पशुशालाओं सहित नगदी फसलें भूस्खलन की भेंट चढ़ रही है। लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग की कटिंग होने के बाद…
Author: Himachal Varta
संगड़ाह (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यावरण विद किंकरी देवी की स्मृति में उनके गृह नगर संगड़ाह वर्ष 2019 से लंबित पार्क का निर्माण कार्य 2 माह की तय अवधि में पूरा करने की मांग को लेकर पार्क समिति द्वारा एसडीएम संगड़ाह के माध्यम से डीसी सिरमौर को ज्ञापन भेजा गया। समिति पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन भेजे जाने से पूर्व गत 29 जुलाई को जमींदोज हुई पार्क की करीब 15 मीटर लंबी दीवार, क्षतिग्रस्त मुख्य द्वार, शौचालय व अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। समिति अध्यक्ष विजय आजाद व अन्य पदाधिकारियों ने डीसी सिरमौर से तय अवधि में उक्त…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तथा आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष पर जिला सिरमौर में नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर भारतवासी में देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत लोगों खासकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति को जगाना प्राथमिकता होगी ताकि युवा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे।उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अगस्त 2022 तक प्रत्येक…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ रही है। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर धनोटू के समीप हुए सड़क हादसे में दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझ गए हैं। इससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे- 21 पर घनोटू गैस एजेंसी के समीप देर रात करीब 3 बजे जीप और बुलेट पर सवार दो युवकों की जोरदार…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वन विभाग की निगरानी में पोस्टमार्टम को ले जाते हुए पशु चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही तेंदुए के दो दांत गायब हो गए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। जानवरों के अंगों की तस्करी की आशंका के बीच विभाग ने जांच बैठा दी है। दरअसल, बीते मंगलवार को भराड़ी के वन खंड निहारी के छंदोह में शिकारियों ने गोली मारकर करीब साढ़े सात फुट के एक तेंदुए को मार दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तेंदुए के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर वीरवार को भी जारी हैं। शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी में झमाझम बारिश हुई है। प्रदेशभर में 99 सड़कों पर आवाजाही बाधित है जबकि 176 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर पट्टामोड़ के समीप पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने से शिवालिक ट्रेन का इंजन टकरा गया। गनीमत रही कि इंजन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिसके बाद ट्रेन मौके पर ही रुक गई। इससे चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सिरमौर द्वारा हरियाली उत्सव व आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसकी शुरुआत आज यहाँ सहायक आयुक्त एवं सचीव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सिरमौर घनश्याम दास शर्मा ने पौधा रोपित कर की। घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर हरियाली उत्सव का शुभारम्भ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंडी जिले के थुनाग उपमण्डल की झुन्डी पंचायत से किया जिसकी अनुपालना में यह उत्सव रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से जिला सिरमौर के सभी उपमण्डलों में भी मनाया गया। हरियाली उत्सव के तहत जिला रेड क्रॉस…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल निर्माता डाॅ0 वाईएस परमार की 116वी जंयती के अवसर पर वीरवार को यशवंतनगर (गिरिपुल ) में उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई । गौर रहे कि यशवंतनगर को गिरिपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार माना जाता है जहां पर डाॅ0 परमार की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है । इस मौके पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा डाॅ0 परमार की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । जिसमें जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, स्थानीय प्रधान विद्यानंद शर्मा, उप प्रधान विक्रम, वयोवृद्ध पहाड़ी कवि हेतराम पहाड़िया, करगानू…