नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- केंद्रीय हाटी समिति देश के गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे की तैयारियों में जुट गई है। गिरिपार का हर एक हाटी मंत्री के स्वागत के लिए पलक पावडे बिछा कर खड़ा है। अमित शाह आगामी 15 अक्तूबर को सिरमौर प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने दी और कहा कि क्षेत्र के लोग शाह के आगमन पर बहुत उत्साहित हैं हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल चौहान , चेयरमैन एमआर शर्मा, महासचिव अतर…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) हिमाचल प्रदेश में चुनावी सियासत उफान पर है। सियासी दलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सीपीआईएम ने आगामी 14वीं विधानसभा के लिए 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दी हैं। कसुम्पटी से चुनावी मैदान में उतर रहें कुलदीप तंवर ने सीपीआईएम को तीसरा विकल्प बताया है। उनका कहना है कि लोग भाजपा और कांग्रेस की ध्रुवीकरण की राजनीति से तंग आ गई हैं। इस बार लोग विकास के लिए वोट करेंगे। सीपीआईएम नेता व कसुम्पटी विधानसभा से प्रत्याशी कुलदीप तंवर ने कहा कि जनता का विश्वास मुख्य पार्टियों में नहीं रह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक आज सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार ने की। वही, बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया। बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार का अभी हाल ही में लागू किए गए नए वेतनमान को लेकर आभार जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने बैठक में अपनी कुछ मांगे भी रखी। जिसमे सेवानिवृत्ति के पेंशन का एरियर एकमुश्त दिया जाए। वही, 2016 से लंबित एरियर का भी एक मुश्त भुगतान किया जाए। क्योंकि अधिकतर पेंशनर वृद्ध…
पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की धरत एक बार फिर राम-नाम की खुशबू से महकी उठी। अवसर था गांव बैन कुआन समीप मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल कंपनी, पांवटा साहिब में डेरा सच्चा सौदा के हिमाचल प्रदेश की साध-संगत की ओर से आयोजित विशाल नामचर्चा का। नामचर्चा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बारिश के बावजूद भारी तादाद में साध-संगत ने भाग लिया। प्रदेश स्तरीय इस नामचर्चा कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की साध संगत द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए 142 मानवता भलाई कार्यो को गति…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहर की सड़कें और गलियां खस्ताहाल में है। आलम यह है कि शहर के कई वार्ड ऐसे हैं जिनको बेहतर बनाने के दो से तीन वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक और नगर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा शिलान्यास किए गए हैं , लेकिन 2 वर्षों बाद भी कार्य आरंभ नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 12 और 13 के पिंटू राम , सुख दर्शन सिंह , प्रमोद सिंह , मंजू सलारिया और अर्चना ठाकुर आदि ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 12 और 13 के मध्य मार्ग का 2 जनवरी…
1 करोड़ 18 लाख रूपये नकद राशि, 35 ग्राम सोना और 13 किलो चाँदी चढ़ावे के रूप में की अर्पित नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)त्रिलोकपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में 26 सितंबर से 09 अक्तूबर तक आयोजित किए गए आश्विन नवरात्र मेला के दौरान 1 लाख 89 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा कुल 1 करोड़ 18 लाख 37 हजार 580 रूपये नगद राशि, 35 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 13 किलो 231 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की गई। मेले के आखरी दिन लगभग 13 हजार…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 अक्तूबर को प्रस्तावित चम्बा दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 13 अक्तूबर को चम्बा अधिकारियों को प्रधानमंत्री के आकांक्षी जिले के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 180 मैगावाट की बजोली जलविद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही प्रदेश के लोगों की विकासात्मक आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं और राज्य…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ‘प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की श्रृंखला में किन्नौर जिला के टापरी के समीप छोल्टू में आयोजित समारोह के दौरान किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 62 करोड़ रुपये लागत की 23 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने छोल्टू में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान देने वाले सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जिसे देश सहित…