नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहाँ आदेश जारी करते हुए जिला की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना 2023-24 को तैयार करने हेतु ग्राम सभा की विशेष बैठक 08 अक्टूबर 2022 को निर्धारित की है।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने गत सांय सतीवाला पंचायत में 1.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के आरम्भ होने से सतीवाला पंचायत में पेयजल की समस्या में बहुत बड़ा सुधार होगा। डा. बिन्दल ने कहा कि सतीवाला में सिंचाई का जल उपलब्ध करवाने के लिए 4.57 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई योजना नाबार्ड के माध्यम से विधायक प्राथमिकता के अन्तर्गत स्वीकृत करवाई गई है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। डा. बिन्दल…
सुरेश कश्यप और डा. बिन्दल ने किए संयुक्त रूप से शिलान्यास और उदघाटन नाहन( हिमाचलवार्ता न्यूज)-(लक्ष्य शर्मा)सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में संयुक्त रूप से करीब 32.91 करोड़ के शिलान्यास और 9.67 करोड़ के उदघाटन किए। इन योजनाओं में तहसील भवन, सड़क, पेयजल, बिजली, सामुदायिक भवन, पार्क और शूटिंग रेंज आदि कार्य शामिल हैं। नाहन शहर में विभिन्न स्थानों पर जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में जयराम ठाकुर की सरकार बहुत ही शानदार ढंग से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) -(संजय सिंह)सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन करते हुए जिला सिरमौर के उद्योगपति जिला के टीबी मरीजों का हर संभव सहयोग करेंगे और सहायता प्रदान करेंगे ताकि जिला को जल्द टीबी मुक्त बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहाँ टीबी उन्मूलन हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में टीबी रोग के उन्मूलन हेतु विभिन्न उपाय करने हेतु चर्चा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे रोगियों की सूची तैयार करने को कहा जो इस रोग से ग्रसित हैं और उनको आर्थिक सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-आज सिविल अस्पताल पावंटा साहिब में हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया, वहीं चिकित्सिकों ने अस्पताल परिसर में पेन डाउन हड़ताल की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉक्टर पीयूष तिवारी ने कहा कि उनकी सरकार से मांगे हैं और उनकी मांगों को पूरा किया जाये अन्यथा सरकार इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी की कैबिनेट की बैठक में उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन इस बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा बृजराज ठाकुर को जिला सिरमौर कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बृजराज ठाकुर कांग्रेस के पुराने किलेदार माने जाते हैं। मगर वीरभद्र गुट के चलते लंबे समय से पार्टी में हाशिए पर चल रहे थे। उनकी काबिलियत को देखते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की संस्तुति पर उन्हें एक बार फिर जिला सिरमौर को कांग्रेस का मजबूत गढ़ बनाने में 2022 के चुनाव के मद्देनजर प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी गई है। मगर यहां यह भी बताना जरूरी है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह) :- महिलाओं का सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब नाहन ने आयोजित डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजिट कार्यक्रम के तहत नाहन के रामदसिया मोहल्ला की 16 जरूरतमंद युवतियों को सर्वे के बाद सिलाई की मशीनें प्रदान की। वही उक्त सभी युवतियों को क्लब के एक प्रयास कार्यक्रम के तहत 06 माह का सिलाई का प्रशिक्षण भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इनरव्हील क्लब नाहन की प्रेजिडेंट अलका गर्ग व सचिव राखी अग्रवाल ने बताया कि महिला संगठन ने एक जरूरतमंद लड़की को अस्वस्थ होने के चलते व्हील चेयर प्रदान की जबकि एक जरूरतमंद बेटी के विवाह के लिए…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान के रूप में कार्य करने, स्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी स्तर की चिकित्सा सेवाओं मंे नोडल संस्थान के रूप में कार्य करने और चिकित्सकों, नर्सों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने तथा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सुविधाएं प्रदान…