नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- चिकित्सा के क्षेत्र में नाहन विधानसभा में विगत साढ़े चार साल में आशातीत सुधार हुआ है। प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने शुक्रवार को 3 नई पीएचसी पंजाहल, सैनवाला-मुबारिकपुर, त्रिलोकपुर, व धौंलाकुंआ-रामपुर में सीएससी खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 से पूर्व अर्थात 70 सालों में कुल 6 पीएचसी खोले गए जिसमें धगेड़ा, जमटा, बनेठी, कौलांवालाभूड़, धौलाकुंआ और माजरा पीएचसी शामिल है। जबकि विगत साढ़े चार वर्षों में यानि जयराम…
Author: Himachal Varta
शिलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं उपमंडल शिलाई के बाली कोटी में शुक्रवार देर रात गाड़ी (एचपी-14-6735) कंडीयारी से बाली गांव की तरफ़ आ रही थी कि अचानक टिकरी नामक स्थान के समीप अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय गाड़ी में कुल 5 लोग सवार बताए जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को नागरिक अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन…
संगड़ाह (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पर्यावरण किंकरी देवी की स्मृति मे उनके गृह नगर संगड़ाह करीब 27 लाख से हो रहे पार्क निर्माण की जांच के लिए पंहुची टीम के लौटते ही पार्क की करीब 15 मीटर लंबी 1 दीवार जमींदोज हो गई। डीसी सिरमौर के निर्देशानुसार उक्त बहुचर्चित पार्क के निरीक्षण के लिए मंगलवार पहली तथा गुरुवार को को दूसरी टीम पंहुची। ग्रामीण विभाग के सहायक अभियंता संदीप चौहान व कनिष्ठ अभियंता सूरज की टेक्निकल टीम द्वारा निर्माणकार्य की जांच किए जाने के दौरान विकास खंड संगड़ाह के कार्यवाहक एडीओ संजय कांत के अलावा 3 कनिष्ठ अभियंता भी…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में कांग्रेस महिला महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पांवटा साहिब पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अब समय है कि कार्यकर्ता अपने अपने इलाकों में घर घर जाकर लोगों को जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने मंच से पूर्व विधायक…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों को एक जगह एकत्र करने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को रोजाना सैनिटाइज करने को कहा गया है। फेस मास्क सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। निदेशालय ने स्कूलों के गेट पर हैंड सैनिटाइजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। स्कूलों में मिड-डे मील परोसने के दौरान भी विद्यार्थियों में उचित दूरी रखने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के पायलट की मौत हो गई। मंडी जिले के संधोल का पायलट इस विमान को उड़ा रहा था। पायलट की पहचान मोहित पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल मंडी के रूप में हुई है। बता दें कि पिता सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं। इन दिनों चंडीगढ़ में रह रहे हैं। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार संभवत: चंडीगढ़ में ही होगा। ऐसी सूचना है। मोहित 15 दिन पहले ही…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर पांवटा साहिब में बीती रात शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक के पास चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वारदात उस समय की है। जब गत रात सूचना मिलने पर एसआई गुरमेल सिंह एसएचओ पीएस माजरा और पीएसआई आशीष कौशल और टीम, सूचना के दौरान गश्त पर थी। सूचना मिलते ही माजरा पुलिस अवैध ड्रग्स ले जाने के संदेह में एक मोटरसाइकिल एचआर – 54 बी-4839 को पौंटिका फैक्ट्री, जोहरों के पास रोका और मोटरसाइकिल सवार के उपलब्ध कैरी बैग…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- इन दिनों सड़कों पर कच्ची मक्की के भुट्टे लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए है । भुटटे भुनने वाले की रेहड़ी फहड़ी पर लोग बड़े चाव के साथ मक्की के भुटटे के चटकारे ले रहे हैं । बता दें कि भुट्टे जहां स्वाद व पौष्टिकता से भरपूर है वहीं पर भुट्टे में विटामिन व खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं । बरसात के मौसम में बारिश की ठंडी फुहारों में भुट्टे को खाने का बहुत आन्नद आता है। चूल्हे में भूने हुए भुट्टे का अपना ही मजा है । शहरी क्षेत्रों…