Author: Himachal Varta

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- ट्रेजरी गबन मामले में पहले जहां पूर्व डीटीओ के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 409 और 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था तो अब वही प्रशासन द्वारा जांच को आगे बढ़ाया गया है। मामले को लेकर उपाधीक्षक मुख्यालय की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। इतना ही नहीं जिन खातों में गबन का पैसा ट्रांसफर किया गया है, उन्हें भी फ्रीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि ट्रेजरी में 1.69 करोड रुपए का गबन हुआ है। आरोपी अधिकारी के द्वारा ई-पेंशन सॉफ्टवेयर में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेशन के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रदर्शन किया। कॉरपोरेट क्षेत्र की समन्वय जिला समिति सिरमौर के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों ने पेंशन बहाली को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। मीडिया से बात करते हुए कॉरपोरेट समन्वय जिला समिति के वरिष्ठ सदस्य अतर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा कॉरपोरेटर कर्मचारी वर्ग की 1999 पेंशन योजना अधिसूचना को बहाल करने की मांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ…

Read More

नाहन  (हिमाचलवार्तान्यूज) आज सुबह करीब 7:40 के आसपास नाहन कुमारहट्टी-नेशनल हाईवे के नैना टिक्कर से करीब 1 किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से चट्टाने दरक गई। पहाड़ से गिरे भारी-भरकम पत्थरों और चट्टानों के चलते नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है। बड़ी बात तो यह है कि उसी दौरान नाहन से शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी की सुपर डीलक्स बस हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गई। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहले ही काफी पीछे रोक दिया। वही कुछ ही मिनटों में घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम लाव…

Read More

नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  समुद्र तल से करीब 6770 फुट की ऊंचाई पर स्थित देवदार के सुन्दर वन के मध्य बसा है राजगढ़ का  सुदंर गांव हाब्बन । इस स्थल की नैसर्गिक छटा को देखते हुए इसे प्रकृति का हेवन भी कहा जाता है। यह रमणीक स्थल पर्यटन की अपार संभवानाओं को समेटे हुए हैं । परंतु इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए किसी भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है । बता दें कि हाब्बन  प्रदेश केे प्रसिद्ध पर्यटन गंतब्य ंकी तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  अपनी एक अलग पहचान बना सकता है । जिससे  चिन्हित पर्यटक…

Read More

नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार कुमार गौतम ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 6 मतदान केन्द्र के भवनों के नाम में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर की पाठशालाओं के स्तरोन्नत होने के फलस्वरूप अब इन मतदान केन्द्र भवनों के नाम को संशोधित किया जाता है। जिसके तहत 57-श्री रेणुका जी(अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र नम्बर 57/99 (कमलाड) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाड, 58-पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र नम्बर 58/1 (कोटडी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटडी ब्यास,…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाडी में ‘उज्ज्वल भारत- उज्ज्वल भविष्य’ पावर @ 2047 थीम के अंतर्गत बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया । विधानसभा में मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक ने कहा कि   मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत डलहौजी मंडल के अंतर्गत बीपीएल और एएवाई परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने के साथ दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत जिला में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान…

Read More

शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार (28 जुलाई) को प्रस्तावित मंत्रिमंडल बैठक में आऊटसोर्स कर्मचारियों की पॉलिसी को लेकर तैयार किए गए ड्राफ्ट को चर्चा के लिए लाया जा सकता है। यदि इस विषय पर चर्चा होती है तो सरकार आऊटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कोई नीतिगत निर्णय ले सकती है। राज्य के विभिन्न विभागों, निगम एवं बोर्डों में सेवाएं देने वाले करीब 35 हजार कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि सरकार मंत्रिमंडल में इस ड्राफ्ट को ले जाएगी, ऐसे में यदि इसे स्वीकृति मिलती है तो आगामी समय में आऊटसोर्स कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित करेंगे,…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला शिमला के कोटखाई में पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुई बस जरई से ठियोग जा रही थी। यह बस वीरवार सुबह क़रीब 8 बजे बेऊन के पास हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से फिसलकर करीब 60 फुट नीचे खेत में पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में सवार एक किशोर की हालत गम्भीर बताई जा रही है। एसएचओ कोटखाई  की अगुवाई में…

Read More