नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)(तेजस्वी शर्मा):-करियर अकादमी स्कूल में विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन एसएस राठी व निर्मला राठी समारोह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में सभी हाऊसिस के कैप्टन, वाइस कैप्टन, प्रीफेक्ट्स, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिसिप्लिन कैप्टन, कल्चरल कैप्टन तथा स्कूल रिपोर्टर चुने गए। इसमें शौर्य चौहान को जहां हेड ब्वॉय और ओशिन अंसारी को हेड गर्ल चुना गया। पेसिफिक हाउस से कैप्टन आयुष ठाकुर, वाइस कैप्टन हर्षिता सचदेवा, प्रीफेक्ट्स शुभ और विवान शर्मा को चुना गया। इंडियन हाउस में कैप्टन अनाक्षी वर्मा, वाइस कैप्टन युग गुप्ता, प्रीफेक्ट्स श्रेष्ठ…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-भले ही मैं विधायक नहीं रहा हूं, मगर श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास करवाने में कोई कमी नहीं रखी है। यह बात आज नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्री रेणुका जी से प्रत्याशी रहे भाजपा के बलबीर चौहान ने कहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस के विधायक ने पूर्व में मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ नज़दीकियां होने के बावजूद केवल कोरी घोषणाएं और झूठे वादे ही किए। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता विकास के दम पर भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा इस विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर की एसआईयू टीम को देर रात एक और बड़ी सफलता मिली है। एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से चिट्टे की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान महेश गोयल पुत्र सुरेश गोयल निवासी ददाहू के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा टीम यानि एसआईयू को गुप्त सूचना मिली कि ददाहू का एक व्यक्ति रेणुकाजी व आसपास के इलाके में नशा बेचने का अवैध धंधा…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- निर्वाचन क्षेत्र शिलाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक और सौगात पूर्ण की है। प्रदेश सरकार ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 6 नई सरकारी बसों को चलाने की अधिसूचना जारी की है। इससे पहले प्रदेश सरकार कफोटा में विकास खंड कार्यालय , एसडीएम कार्यालय, सतोंन महाविद्यालय और गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया है। वहीं अब क्षेत्र में निगम की बसों में लोग सफर कर पाएंगे। अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश सरकार ने शिलाई से शिमला बस रूट को चलाने का फैसला लिया है। जो रोनहाट से खड़काह , नैनी धार…
15 दुर्गम पंचायतों की तकदीर बदलेगा प्रदेश का पहला केबल स्टेयड ब्रिज 25 करोड़ से हुआ है पुल का निर्माण मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र की 15 दुर्गम पंचायतों की अब तकदीर और तस्वीर बदलने वाली है। इस क्षेत्र को नेशनल हाईवे के साथ जोड़ने वाला पुल जनता को समर्पित कर दिया गया है। पुल की सुविधा न होने के कारण यह दुर्गम क्षेत्र हाईवे के नजदीक होने के बाद भी उससे कोसों दूर था। लोगों में इस पुल के बन जाने से खासी खुशी देखने को मिल रही है। सराज…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :-जिला मुख्यालय नाहन में आधी रात को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो गुट आपस में उलझ पड़े। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। मारपीट की इस घटना में दोनों गुटों के सदस्य घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीँ, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के एसएफडीए हॉल में छात्र संगठन द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान देर रात को किसी बात को लेकर दो…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-नेशनल हाईवे-707 कच्ची ढांग के पास मार्ग बंद होने से वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज छठवें दिन नेशनल हाईवे-707 को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हाईवे के बहाल होते ही एक बार फिर इस मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि 25 सितंबर को भारी बारिश के चलते पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे-707 कच्ची ढांग के पास बंद हो गया था। जिसके चलते गिरीपार क्षेत्र के करीब 60 पंचायतों का संपर्क पांवटा से कट गया था। हालांकि…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) :- गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण रोनहाट तहसील के रोनहाट – रास्त -मानल -रिनोई -कोनला -कलोना और तान्दियो सम्पर्क मार्ग यातायात के लिए बंद हुआ है। आलम यह है कि एक सप्ताह बाद भी यह मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका है। क्षेत्र के ग्रामीण रणदीप सिंह शर्मा , महेंद्र सिंह , चेतराम , देवी राम , तोता राम , बहादुर सिंह , दाता राम , बलिराम , सुखराम , राम बाबू राम , लाइक राम , सीताराम , भीम सिंह और सुरेश आदि ने बताया कि गत 24 सितंबर से यह…