शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज)नगरोटा से शिमला आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त में एक की मौत हो गई है। बस दुर्घटना में 23 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आईजीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से घायलों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जनक राज खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बस में करीब 25 लोगों…
Author: Himachal Varta
श्री रैणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश का दौर लगातार जारी है। आज सुबह भी जिला के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई जिससे नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते जिला सिरमौर प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है। बता दें कि भारी बारिश के कारण गिरी जटोन डैम का भी जलस्तर बढ़ गया है और पानी खतरे के निशान पर पहुंच गया है। ऐसे में आज सुबह 6:15 बजे के करीब गेट नंबर-4 खोल दिया गया है। जानकारी देते हुए गिरी जटोन डैम श्री रेणुका जी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में बीती रात एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी माँ को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है. जुन्गा के ढूंढ गांव में रामेश्वर नामक व्यक्ति ने अपनी माँ का कत्ल कर दिया है और आपने भाई को भी घायल कर दिया है. यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. ASP. शिमला कमल ठाकुर ने हत्या की पुष्टि की है. उन्होंने बताया पुलिस मौके पर जांच कर रही है. जुन्गा के ठुंड गांव में 34/35 साल के रामेश्वर नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 55 साल की…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की याद में वन विभाग द्वारा बनाया गया यमुना विहार पार्क में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर हिमोत्कर्ष की जिला इकाई, क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के स्वंयसेवी के साथ वन विभाग व पांवटा प्रेस क्लब के सदस्यों शिरकत की।पौधारोपण का शुभारंभ प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी व डीएफओ पांवटा कुणाल अंगरीश ने पौधा रोप कर किया।इस दौरान सभी के द्वारा यमुना विहार पार्क में अलग अलग किस्म के पौधे रोपे गए ।इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने समाजसेवियो व क्लीन…
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज) आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया है। इसके लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने एक वेबसाइट www.harghartiranga.com बनाई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करना है। फोटो सोशल मीडिया पर डालते समय #harghartiranga हैश टैग का प्रयोग करना होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उपायुक्त ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भारत सरकार ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पुलिस ने जिला मुख्यालय में तैनात रहे पूर्व कोषाधिकारी के खिलाफ पौने दो करोड़ रुपए की धोखाधडी का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2012 से दिसंबर 2018 तक जिला कोषागार कार्यालय में तैनात डीटीओ द्वारा अवैध तरीके से अपने परिजनों के खाते में पेंशन पेमेंट आर्डर पीपीओ का फंड ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने डीटीओ के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 व 420 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर ओमपति जम्वाल ने बताया कि वर्ष 2012 से 18 के बीच नाहन ट्रेजरी…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ)जिला सिरमौर की श्रीरेणुकाजी पुलिस ने लोगों व दुकानदारों से किराए पर लोहे की सेटरिंग लेकर उसे हरियाणा में बेचने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। ददाहू में स्थानीय लोगों ने अगस्त 2021 में पुलिस थाना श्रीरेणुकाजी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि राजकुमार नेगी, जोकि रामपुर बुशहर उपमंडल के जाकड़ी का निवासी है, वह तथा उसका साथी धर्मपाल जो कि तीरमली का हैं किराए पर सेटरिंग दुकानदारों से लेते थे तथा उसे आगे हरियाणा में बेच देते थे। धर्मपाल व राजकुमार नेगी ने स्थानीय दुकानदारों व लोगों से जो सेटरिंग किराए पर ली थी।…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज)शिमला में मंडी में सेब उतारने के बाद वापिस आ रही पिकअप गहरी खाई में समा गई. ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर रोहाना-गुम्मा के समीप पेश आया. इस हादसे में एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई, वहीं 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतक युवक का शव कड़ी मशक़्क़त के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया. मृतक युवक का शव हादसे में गाड़ी के नीचे दब गया था. वहीं घायलों को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफ़र किया गया. प्रशासन ने मृतक के परिजन को 10…