नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-बीते रविवार से लापता चल रहे सिरमौर सयारला गांव निवासी 55 वर्षीय प्रकाश चंद का चूड़धार के जंगलों में शव बरामद हो गया है। प्रकाश चंद की मौत की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शिमला पुलिस मौके पर पहुंच गई है, तथा मामले की जांच जारी है। असल में मामला सिरमौर और शिमला सीमा के नजदीक का है। परिजनों के द्वारा प्रकाश चंद के गुमशुदगी की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई थी। तो वही गांव के लोग खुद भी समूह बनाकर जंगलों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर की तहसील नाहन की मात्तर पंचायत में सड़कों और पेयजल सुविधा पर 34 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसके लिए प्रदेश सरकार से राशि प्राप्त हो चुकी है। यह जानकारी विधायक नाहन डाॅ राजीव बिंदल ने आज यहां आदि बद्री बांध परियोजना से प्रभावित 21 भूस्वामियों को मुआवजा राशि बांटने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। प्रभावित भूस्वामियों को 22 लाख रुपए प्रति बिघा के हिसाब से लगभग 3 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित की गई। उन्होंने बताया कि मात्तर पंचायत का अतयंत पिछडा क्षेत्र मातर भेडों के नाम से जाना जाता है…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश स्टेट् इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड् लिमिटेड् विद्युत् उपभोक्ताओं को सुनिश्चित विद्युत् आपूर्ति प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है और इस दिशा में प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश स्टेट् इलैिक्ट्रसिटी बोर्ड् लिमिटेड् ने जिला सिरमौर में 33 के0वी के चार उप-केन्द्रों बातामंड़ी, भंगानी, कफोटा तथा कांडो कांसर के निर्माण के लिए खाली भूमि की आवश्यकता के चलते जिला सिरमौर के वासियों से अपिल की जाती है कि जिस किसी के पास 2 से 4 बीघा खाली भूमि है (प्रत्येक उप-केन्द के लिए) और वह उसे बेचना चाहता है तो…
राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज) वन मंडल राजगढ़ में इस बरसात के सीजन में 171 हैंक्टेयर भूमि पर करीब 50 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएगें । जिनमें देवदार, चीड़, बांस के अतिरिक्त औषधीय पौधे आंवला, जामुन, बेहड़ा, हरड़, कचनार, बीउल इत्यादि पौधों का रोपण किया जाएगा ताकि राजगढ़ क्षेत्र में ग्रीन कवर में वृद्धि हो सके । यह जानकारी वन मंडल अधिकारी राजगढ़ टी0 वैंकटेशवर ने देते हुए बताया कि कुल 171 हैक्टेयर में से 165 हैक्टेयर भूमि पर 42900 बड़े पौधे तथा छः हैक्टेयर भूमि पर 6600 सामान्य पौधे रोपित किए जाएंगे । वन मंडल राजगढ़ के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि स्वस्थ बच्चे के लिए गर्भवती महिला को सही पोषण की जानकारी उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है ताकि जन्म के समय कम वजन वाले बच्चे पैदा (लो बर्थ वेट) होने के मामलों को कम किया जा सके। उपायुक्त आज यहां आयोजित मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत गठित जिला स्तरीय सुपोषण टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों में कुपोषण एक बहुत गंभीर मामला है जो उनके शारीरिक, मस्तिष्क के विकास और अन्य विकास को प्रभावित करता है। जन्म के समय अगर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन में परमाणु-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के दूसरे चरण चंबाघाट-कैथलीघाट का निर्माण इन दिनों चल रहा है। सड़क निर्माण के लिए ऊंची-सीधी कटिंग के कारण बरसात पड़ते ही पहाड़ियां दरकने लग गई हैं। चंबाघाट से कंडाघाट के बीच कई स्थानों पर भारी मात्रा में पत्थर और मलबा NH पर गिर रहा है। क्षेत्र में पहाड़ी की ओर की डबल लेन ट्रैफिक के लिए बंद हो गई है। दोनों और का ट्रैफिक एक ही साइड से चलाया जा रहा है। सलोगड़ा से कंडाघाट के बीच कटिंग का काम चल रहा है। मनसार के पास पहाड़ी में कटिंग की…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस पांवटा साहिब के द्वारा जनसंपर्क अभियान 2 अगस्त को गोजर पंचायत में मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में चलाया जाएगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है और आगामी चुनाओं कों लेकर कमर कस ली है। जानकारी देते हुए मोहब्बत अली और प्रदीप चौहान ने बताया की विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। अभियान के माध्यम से 5 अगस्त को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी एवं शिमला ग्रामीण के…
लाहौलस्पीति( हिमाचल वार्ता न्यूज) सलाहौल-स्पीति में फंसे 105 पर्यटकों को प्रशासन ने देर रात करीब दो बजे रेस्क्यू कर लिया है। ग्रांफू-काजा मार्ग पर एचआरटीसी की बस और अन्य 20 छोटे वाहनों में 105 लोग फंस गए थे। एसपी लाहौल मानव वर्मा ने बताया कि डोहरनी नाले में बाढ़ आने से पर्यटकों समेत 105 लोग फंस गए थे। एक गाड़ी को भी बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर कोकसर पहुंचाया गया है। यहां इनके खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। पुलिस, प्रशासन और बीआरओ ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। भूस्खलन से लाहौल…