Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जागरूक करवाना था। इंचार्ज रजनी गुप्ता ने पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को तत्काल अपातकालीन एवं गैर अपातकालीन सुविधाओं के साथ हर संभव उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया एवं आपातकालीन सहायता नंबर भी उपलब्ध करवाए । काउंसलर रविता चौहान द्वारा वन सेंटर के उद्देश्य एवं लक्ष्य के बारे में जानकारी दी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के बर्मा पापड़ी, कोलावालाभूड़, कण्डईवाला आदि क्षेत्र के लोगों ने परिवहन विभाग से क्षेत्र में अतिरिक्त बसें लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय इन क्षेत्रों से जिला मुख्यालय नाहन की तरफ आने वाली बसों में भारी भीड़ रहती है आलम यह होता है कि 32 सीटर बस में भी 100 से अधिक सवारियां सफर करती है ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है लोगों का कहना है कि सुबह के समय में बड़ी संख्या में शैक्षिक संस्थानों के छात्र के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े सरकारी कर्मचारी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार बार किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को इलाके में हुआ विकास नजर नहीं आ रहा है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भंगानी-विकास नगर पुल के नाम पर गिरी पार की जनता को गुमराह करती रही। जबकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया है। जबकि भाजपा के सत्ता में आने के पश्चात स्वयं ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने प्रयास कर इस सड़क को…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पांवटा साहिब में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त महिला सफाई पर्यवेक्षक ने कार्यकारी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। सफाई पर्यवेक्षक पद पर तैनात महिला संजय बाला का कहना है कि कार्यकारी अधिकारी ने बिना सच्चाई जाने व उसके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाकर उसकी सेवाओं को समाप्त किया है। महिला का यह भी कहना है कि कार्यकारी अधिकारी द्वारा उसको व यहां तैनात अन्य महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। महिला का कहना है कि वह यहां ईमानदारी के…

Read More

नाहन(हिमाचलवार्ता)। पांवटा सिविल अस्पताल अक्सर ही सुर्खियां बटोरता है और अब महिलाओं के लिए खास बैठने का समाधान अस्पताल प्रशासन की ओर से किया गया है। जहां सिविल अस्पताल पांवटा में गर्भवती महिलाओं के लिए बैठने को अब बेंच लगाए गए हैं तो एक टीवी भी मनोरंजन के लिए लगाई है। हालांकि सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है तो अभी अस्पताल प्रबंधन यदि सही समय पर कदम नही उठाता तो सर्दियों में महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता। अस्पताल में अभी कई अव्यवस्थाओं का आलम है। इस कड़ी में डॉक्टर अमिताभ जैन का कहना है कि काफी…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। शहरी विकास और विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि आज का दिन भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर के समक्ष सम्मान प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के विचार को साझा किया कि संविधान मात्र वकीलों का एक दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का पहिया है और इसकी आत्मा हमेशा से युग की आत्मा हैै। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह दिन संविधान में निहित अधिकारों और कत्र्तव्यों पर हमारे विश्वास को पुनः पुष्टि करने का दिन है। संविधान के माध्यम से हम ऐसे राष्ट्र का निर्माण कर सकते…

Read More

राज्यपाल ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित किया शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि भारत के संविधान में सामाजिक और भारतीय संस्कृति की अवधारणा निहित है। संविधान की प्रस्तावना में इसकी आत्मा वास करती है। यह प्रत्येक भारतीय नागरिक का कत्र्तव्य है कि वे प्रस्तावना के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए हर सम्भव प्रयास करें। राज्यपाल आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में संविधान की भावना विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। इस संगोष्ठी का आयोजन भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) के…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री ने बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारम्भ किया, इकाई में 600 व्यक्तियों को उपलब्ध होगा रोजगार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटिड की दूसरी इकाई का विधिवत शुभारम्भ किया। इस इकाई के निर्माण पर 239 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं। इस इकाई में 600 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दूसरी इकाई स्थापित करने के लिए सतलुज टैक्सटाईल्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ को बधाई दी।…

Read More