नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड किया जाएगा। यह निर्णय आज यहाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ राजीव सैजल की अध्यक्षता में आयोजित डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में रोगी कल्याण समिति के कर्मियों की 31 प्रतिशत वेतन वृद्धि तथा डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में लगभग 1 करोड 60 लाख रूपये से आवश्यक…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर आगामी अगस्त माह में जिला सिरमौर की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले उत्सव समारोह के संबंध में आज यहां बचत भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ राजीव सैजल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है की पूरे प्रदेश में 75 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज)उपमंडल के तहत किल्लोड़ सड़क पर भुंगरनी के पास एक बाइक के खड़ी बस से टकरा जाने के चलते एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात जय कृष्ण (26) पुत्र काका राम व विश्वनाथ शर्मा (29) पुत्र तिलक राज निवासी पुरुवाला डाकघर गौरखुवाला बाइक (एचपी 17एफ-494) पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि भुंगरनी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पंजाब की बस के पीछे से टकरा गई,…
श्री रैणुका जी( हिमाचलवार्ता न्यूज ) :- वर्तमान प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलम्बन, स्वरोजगार और सम्मान इन छः मुख्य बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दे रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ0 राजीव सैजल ने आज नौहराधार में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर आवागामन की सुविधा, उच्च गुणवता और संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा, अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ लोगों के कल्याण हेतू अनेकों योजनाऐ चलाकर उन्हें स्वरोजगार की ओर…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विद्यार्थियों की चहुमुखी प्रतिभाओं को निखारने में करियर अकैडमी स्कूल नाहन हमेशा सबसे आगे रहा है | इसी कड़ी में स्कूल की दो छात्राओं निष्ठा साथी तथा शिव्या गुजराल ने फैशन डिजाइनिंग में राष्ट्रीय स्तर के कॉलेजों में प्रवेश पाया है| निष्ठा साथी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कैटेगरी में 39वां रैंक प्राप्त किया है तथा शिव्या गुजराल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कैटेगरी में 270वां स्थान प्राप्त किया है ‘ निष्ठा साथी को दिल्ली के सुप्रसिद्ध एनआईएफटी कॉलेज में प्रवेश मिला है तथा शिव्या गुजराल को पंचकूला एनआईएफटी कॉलेज में प्रवेश मिला है |…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामनीवाला में 22 जुलाई 2022 सुबह 11 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माधवी सिंह ने दी। उन्होंने ग्राम पंचायत जामनीवाला सहित आसपास के पंचायतों के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह इस शिविर में जरूर आएं और सभी निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता लेने के विभिन्न पहलुओं से…
पांवटा साहिब(हिमाचलवार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ)पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के ना चलने की वजह से आ रही महिलाओं को परेशानी के चलते व्यवस्था परिवर्तन मंच ने एक बार फिर इस आंदोलन को बढ़ाने का फैसला लिया है। बुधवार को व्यवस्था परिवर्तन मंच ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। मंच संयोजक सुनील चौधरी ने बताया कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की हालत इतनी दयनीय है कि यहां पर इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाएं जोकि दूरदराज इलाकों से इलाज के लिए इस अस्पताल में आती है तो यहां आकर उन्हें अल्ट्रासाउंड के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा में खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही होगी। खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगाई जा सकती है। विभाग इस सम्बन्ध में निर्णय लेने से पहले सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। विभाग द्वारा शिक्षकों पर कार्यवाही से पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होगा। वहीँ, शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है, जिनका रिजल्ट 25 प्रतिशत से कम रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अमरजीत शर्मा ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से उनका पूरा रिजल्ट मांगा है। रिजल्ट आने…