Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ) उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम कुंजा मत्ररालियों पहाड़ी कॉलोनी में खूंखार और निडर बंदरों ने आतंक मचाया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बंदर इतने निडर  है कि दुकान से बेहिचक सामने से ही सामान उठा कर ले जा रहे है। पहाड़ी कॉलोनी के स्थानीय निवासी रामलाल हांडा ने बताया कि बंदरो ने दो तीन महीनों से नाक में दम करके रखा है। उनका कहना है की बच्चों को दुकान से सामान लेने के लिए भेजना, स्कूल भेजना, कंपनी में काम…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है ऐसे में जिन पंचायतों में चुनाव होने हैं वहां चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। सिरमौर जिला में 2 प्रधान पद, एक उप प्रधान पद व 6  वार्ड पंचों के लिए पंचायत उप चुनाव होने है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में पछाद ब्लॉक को छोड़कर बाकी सभी  ब्लॉक में पंचायती उपचुनाव होने हैं जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य…

Read More

पांवटा साहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)गिरिपार क्षेत्र खश कनैत समिति के मुख्य सलाहकार रणसिंह चौहान की अगुवाई में पांवटा लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता की गयी। जिसमें खश कनैत जाति दुरूस्त करने को लेकर प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। बता दे की राजस्व रिकार्ड में खश कनैत जाति दुरूस्त करने को लेकर नेताओं के आश्वासन के होने वाले आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए रणसिंह चौहान ने कहा कि गिरिपार खश कनैत समिति पिछले तीन साल राजस्व रिकार्ड में जाति दुरूस्त करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार…

Read More

राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- वन माफिया पर लगाम कसने के दृष्टिगत करीब 40 वर्ष पहले  वन विभाग द्वारा यशवंतनगर में स्थापित बैरियर किया गया था जोकि वर्तमान में सफेद हाथी बन गया है। इस बैरियर पर  बीतेे करीब तीन दशक से अवैध लकड़ी का कोई भी केस नहीं पकड़ा गया है जबकि यह बैरियर चौबिस घंटे क्रियाशील  है जिस पर एक डिप्टी रैंजर, एक फोरेस्ट गार्ड के अतिरिक्त चार फोरेस्ट वर्कर तैनात किए गए है जिनका प्रतिमाह करीब अढाई सेे तीन लाख का वेतन का खर्चा सरकार को वहन करना पड़ता है । बता दें कि 60 के दशक में…

Read More

चौपाल( हिमाचल वार्ता न्यूज): तहसील नेरवा और थाना क्षेत्र नेरूवा की ग्राम पंचायत मानू भाविया के मानोल्टुवा (भूट कैंची व मानू गांव के बीच) दो व्यक्तियों की करंट  लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन शर्मा पुत्र लायक राम गांव सिडास डाकघर ज्ञां तहसील नेरूवा जिला शिमला के रूप में हुई है और वह विद्युत विभाग में  आउठ सोर्स इम्पलाई के रूप पर तैनात था। वहीं, 47 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राय सिंह गांव व डाकघर ज्ञां तहसील नेरूवा जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बिजली के पोल को बदलते…

Read More

दिल्ली( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में कोरोना के प्रतिदिन बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इसमें हिमाचल में प्रतिदिन तीन फीसदी बढ़ रहे कोरोना मरीजों को लेकर राज्य सरकार को स्थिति संभालने के लिए कहा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को बूस्टर डोज जल्द लगाएं, ताकि संक्रमण रुक सके। हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3,157 पहुंच गया है। अस्पतालों में 54 लोग भर्ती हैं।

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल की राजधानी शिमला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने बच्चों को मास्क पहनने व सैनिटाइजर साथ लाने के निर्देश दिए हैं। शिमला के अधिकतर निजी स्कूलों में बच्चों को खांसी-जुकाम होने पर स्कूल न आने की भी हिदायत दी गई। वहीं सरकारी स्कूलों में भी यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे भी स्कूल न आने को कहा गया है। कोरोना के हर रोज बढ़ रहे मामलों को देखते हुए शिमला के निजी स्कूलों में बच्चों को कक्षा के कमरों में जहां पहले 2-2 बिठाए जाते थे वहां अब 1-1…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सिरमौर नाहन के सौजन्य से जिला मुख्यालय नाहन में 15 अगस्त 2022 से वस्त्र भण्डार शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत घरों में रखे पुराने वस्त्रों को दान स्वरूप लिया जायेगा तथा उन वस्त्रों को उपयोग करने की स्थिति में लाकर जरूरतमंद लोगों को दस रुपये प्रति वस्त्र के हिसाब से वितरित किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला परिषद भवन में एस०एफ०डीए०हाल के सामने एक कमरा निर्धारित किया…

Read More