नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – कारगिल विजय दिवस की 23वीं सालगिरह के अवसर पर आगामी 26 जुलाई को नाहन में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जिला सिरमौर से कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिजन सहित अन्य शहीदों के परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिला से कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सभी भूतपूर्व…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विधायक एवं पूर्व अघ्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उप-तसहील खोलने की स्वीकृति के दृष्टिगत आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कालाअंब मुख्य द्वार से माता बालासुंदरी पैलेस तक एक रोड़ शो भी निकाला गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व, भारी बारिश के बावजूद कालाअंब पहुंचने पर कालाआम क्षेत्र के सैंकड़ोें लोगों ने डा. बिन्दल का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। ढोल नगाड़ों के बीच हाथों में भाजपा का झंडा लिए भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण अपने…
नाहन( हिमाचलवार्ता न्यूज):- जिला रोजगार अधिकारी नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुशल व अकुशल कामगारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में प्रातः 10 बजे अपने मूल दस्तावेज़ों सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में कर्मचारियों का चयन करने की इच्छुक जिला की औद्योगिक ईकाईयां जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सम्पर्क करें।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन के महक रेस्त्रां में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गीता सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला। गीता सिंह ने वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्रों के हजारों करोड़ों के कर्ज माफ कर रहे हैं तो गरीब जनता के अनाज पर जीएसटी नाम का टैक्स लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दूध, लस्सी, गेहूं, अनाज…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूबे में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पाबंदियां लगाने के संकेत दिए हैं। शिमला में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की निश्शुल्क सतर्कता डोज अभियान का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के मामलों में यदि आने वाले दिनों में बढ़ोतरी होती है तो सरकार सख्त कदम उठाने को मजबूर होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना नियमों का पालन करें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुफ्त बुस्टर डोज अभियान का शुभारंभ दीन दयाल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ राजीव सहजल 21 व 22 जुलाई 2022 को दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री 21 जुलाई को नौहराधार में सुबह 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नौहराधार का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत, स्वास्थ्य मंत्री हाल ही में अपग्रेड किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोगधार का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री 22 जुलाई को नाहन में अधिकारिक बैठक करेंगे।
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्यास में 20 जुलाई 2022 सुबह 11 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माधवी सिंह ने दी। उन्होंने ग्राम पंचायत ब्यास सहित आसपास के पंचायतों के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह इस शिविर में जरूर आएं और सभी निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता लेने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।
चंडीगढ़, ( हिमाचलवार्ता न्यूज)हरियाणा राज्य के नूंह जिले में खनन माफिया की हैवानियत सामने आई खनन माफिया से जुड़े लोगों ने नूंह झूले के तागड़ू मैं तैनात डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई पर टिप्पर पर चढ़ा दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना मंगलवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास की बताई जाती है घटना के दौरान वह खनन माफिया पर लगाम लगाने के मकसद से मौके पर पहुंचे थे अवैध खनन की सूचना सुरेंद्र सिंह को फोन के जरिए मिली थी इसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे इस दौरान देखते देखते खनन माफिया ने नूंह जिले के…