Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब (लक्ष्य शर्मा) :- उपमंडल पांवटा साहिब में गौ संरक्षण को लेकर 16 दिन से गो सेवक प्रदर्शन कर रहे है वहीं 7 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे रहे,लेकिन प्रशासन के टस से मस नहीं हुआ बता दे कि दो दिन से आमरण अनशन  पर बैठे गौ भक्त सचिन ओबरॉय को जूस पिलाकर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने उनका अनशन समाप्त करवाया है।इस दौरान उनके साथ अन्य गो भक्त जो कर्मिक अनशन पर बैठे उनका भी जूस पीला कर उनका अनशन खुलवाया गया,इस दौरान एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की उनकी सभी मांगो को प्रशासन द्वारा मान…

Read More

श्री रैणुका जी ( लक्ष्य शर्मा)  हिमाचल वार्ता न्यूज/सिरमौर में लगातार बारिश का क्रम जारी है। जिसके कारण नदी नाले भी उफान पर आ गए है। वहीं निचले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऊपरी  क्षेत्रों मे लगातार हो रही बारिश के कारण जहां भूस्खलन जैसी छिटपुट नुकसान की सूचना हैं वहीं निचले दून क्षेत्र में नदियों के जलस्तर में बढ़ौतरी देखने को मिली है। सिरमौर के श्री रेणुका जी के गिरि जटोन डैम और उत्तराखण्ड के ईछाड़ी डैम से पानी छोड़े जाने पर यमुना सहित सहायक नदियों टौंस, गिरि और बाता नदियों के जलस्तर में बढ़ौतरी…

Read More

नाहन ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज  – शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सिरमौर जिला के 59 प्राथमिक पाठशालाओ को जल्द जेबीटी शिक्षक मिल जाएंगे। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन अयोग हमीरपुर द्वारा सिरमौर जिला के लिए 59 जेबीटी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिला मुख्यालय नाहन में उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। नाहन में आयोजित प्रमाण पत्रों की सत्यापन प्रक्रिया में आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से जेबीटी शिक्षक के लिए चयनित अभ्यर्थी पहुंचे। जहां उनके सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गुरजीवन सिंह…

Read More

शिमला( लक्ष्य शर्मा ) हिमाचल वार्ता न्यूज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सोलन जिले के कसौली से राज्य फार्मेसी परिषद के सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान फार्मासिस्टों ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और डॉक्टरों के बाद मरीज फार्मासिस्टों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि फार्मासिस्टों को पूरी सावधानी के साथ मरीजों की सेवा करनी चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर किसी भी दवा का गलत प्रभाव न पड़ सके। मुख्यमंत्री ने…

Read More

नाहन ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज  :- राजकीय महाविद्यालय कफोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम को आरंभ करने से पूर्व  सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में फैली घास व कूड़े कचरे की सफाई की। इसके पश्चात सभी स्वयं सेवक महाविद्यालय हाल में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरवात रंजना चौहान के भाषण से शुरू हुई। इसके अतरिक्त विभिन्न स्वयं सेवकों द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए। साथ ही साथ विभिन्न स्वयं सेवकों द्वारा देश भक्ति गीत, कविताएं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के…

Read More

बुंदेलखंड ( लक्ष्य शर्मा) ललितपुर  में रविवार की सुबह कुछ परिवारों के लिए काल बनकर आई। यहां पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायलों में आठ गंभीर हैं। ललितपुर में रविवार को तालबेहट के बम्होरी हाइवे पर सुबह ट्रक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में ट्रैकटर ट्राली में बैठे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 12-13 घायलों में आठ गंभीर हैं। इनको झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। ट्रैक्टर ट्राली पर श्रमिक सवार थे, यह सभी काम पर जा रहे थे। सभी श्रमिकों तालबेहट के…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -गुज्जरों के अधिकार एसटी के अधिकार को बचाने के लिए के लिए गुज्जर समाज राजनीतिक पार्टियों से इस्तीफा देंगे। साथ ही अगर इस पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई तो इसको लेकर हिमाचल के हरेक जिला और विस् क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर गौर नहीं किया गया तो जंतर मंतर पर बैठ कर आवाज क़ो बुलंद किया जाएगा। यह बात गुज्जर समाज कल्याण परिषद ने नाहन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही । 21 सितंबर 2022 को कालाअंब में गुज्जर महासम्मेलन किया गया। इसमें 3000 लोगों ने भाग लिया यह आंदोलन…

Read More

शिमला ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज राजधानी शिमला को पानी लिफ्ट करने वाली शिमला जल प्रबंधन कंपनी की चाबा पेयजल परियोजना के पंप हाऊस में भारी भूस्खलन होने से पंप हाऊस पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। भूस्खलन होने के बाद से यह पूरा प्रोजैक्ट झील में तबदील हो गया है, जिससे पंप हाऊस में रखे पैनल व मशीनरी को काफी नुक्सान पहुंचा है। भूस्खलन होने के कारण पानी का रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो गया, जिससे परियोजना के बाहर लगी सेफ्टी बाऊंड्री वॉल भी टूट गई है, जिसके बाद पूरे पंपिंग स्टेशन में पानी घुस गया…

Read More