शिलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते हुए भूस्खलन के कारण शिलाई विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की राजधानी शिमला से जोड़ने वाला मुख्य राज्य राजमार्ग रोनहाट के समीप यातायात की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को वाया रोहाणा-सैंज खड्ड वैकल्पिक मार्ग से होकर क़रीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफ़र तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोनहाट से क़रीब तीन किलोमीटर दूर अंबोटा नामक स्थान पर सड़क में दरारें आने के कारण एहतियात के तौर…
Author: Himachal Varta
शिलाई. ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज – दलसिरमौर उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में 53वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों एवं स्वयंसेवकों ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को राष्ट्रीय सेवा योजना की टोपी एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक एवं सदस्य सलाहकार समिति हिमाचल प्रदेश राम भज शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।…
कुल्लू ( लक्ष्य शर्मा) हिमाचल वार्ता न्यूज अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए 29 से 30 सितंबर को ऑडिशन प्रक्रिया होगी। 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य दशहरा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एडीएम कुल्लू प्रशांत सरकैक ने दी। उन्होने बताया की दशहरे के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को कायम रखने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं में उच्च श्रेणी के कलाकार ही प्रस्तुति करें। इसके लिए कालाकरों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक कलाकार लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में को ऑडिशन से गुजरना होगा। ADM प्रशांत सरकैक ने कहा कि…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं। चुनावों को बेहतर ढंग से करवाने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग की टीम तीन दिन के हिमाचल के दौरे पर हैं। भारत निर्वाचन की टीम ने शिमला में राजनीतिक दलों, डीजीपी, मुख्य सचिव डीसी और एसपी के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें की गई हैं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे इसके लिए आयोग पूरी तरह सजग हैं। राजीव कुमार ने कहा है कि युवा निर्वाचन आयोग युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित…
पांवटा साहिब (लक्ष्य शर्मा) :- उपमंडल पावंटा साहिब के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भंगानी में नवयुवक मंडल,एकता की जंग की ओर से ग्रीन वैली ग्राउंड में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व विधायक किरनेश जंग बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। जानकारी देते हुए मंडल संयोजक एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली एवम क्लब सचिव रफीक अहमद ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से 1 ओर 2 अक्टूबर को भगानी के ग्रीन वैली ग्राउंड में 2 दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पावंटा साहिब स्थित हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने हेतु सभी कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ का हाथ थामा। इस दौरान बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता इंदरमोहन शर्मा महामंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला सिरमौर ने की। डेंटल कॉलेज कर्मचारी यूनियन (ग्राम कुंजा मतरालिओं पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि. प्र) का गठन किया। यह गठन सभी कर्मचारी मे सर्वसम्मति से किया गया है। कार्यकारिणी का विवरण इस प्रकार से है हरीश कुमार (अध्यक्ष), राहुल कौशल (उपाध्यक्ष), मनोज कुमार (सचिव), अनिल खापरा (कोषाध्यक्ष), मनोज सैनी( संगठन मंत्री), कमलेश कुमार (प्रेस सचिव), संदीप कुमार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारी बारिश में कुर्सियों को छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है। दुनिया में भारत की साख जैसे बढ़ रही है। वैसे दुनिया हमसे जुड़ने के लिए उत्सुक है। कुल्लू शॉल, चंबा चप्पल को जीआई टैग मिला है। विश्व में इन उत्पादों ने अपनी जगह बनाई है। जब भी विदेशी दौरा होता है तो हिमाचल के उत्पाद उपहार में देता हूं। ताकि उन्हें बता सकूं कि किस प्रकार मैं हिमाचल से जुड़ा हूं। हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश किसान- बागवानों का राज्य…
पांवटा साहिब (लक्ष्य शर्मा) :- पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने को लेकर वकील प्रदर्शनरत थे, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई है। कैबिनेट में मंजूरी के बाद पांवटा बार एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर और पांवटा के सभी संगठन जिन्होंने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को पांवटा लाने में उनका साथ दिया सभी का बार एसोसिएशन ने धन्यवाद किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी लोगो की मदद से यह जिला एवं सत्र न्यायालय…