शिमला 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रदेश सरकार ने सेब के समर्थन मूल्य में 1 रूपए की बढ़ोतरी की है तो कार्टन में लगने वाले जीएसटी में 6 प्रतिशत राहत दी है। लेकिन विपक्षी दलों ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। आम आदमी पार्टी ने इसे बिना सोचे समझे दबाव के चलते बागवान विरोधी निर्णय बताया है। आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष अनिन्दर सिंह नौटी ने कहा कि सरकार बागवानों के साथ मजाक कर रही है। पहले की बागवानों की पेमेंट सरकार अभी तक नहीं दे पाई है। सरकार ये जो राहत देगी सब्सिडी के रूप में…
Author: Himachal Varta
नाहन 15जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भले ही सरकार द्वारा नगर परिषद पावंटा को करोड़ों का बजट दिया हो लेकिन शहर का आलम यह है कि हल्की बारिश में ही नगर की सड़कें तालाब बन जाती है। ऐसा ही नजारा तब दिखा जब पूरा पांवटा शहर पानी-पानी नजर आया। या यूँ कहे कि पांवटा की सड़कों पर इंसान तैरना सिख सकता है। मौसम विभाग की ओर से जहाँ आगामी 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पावंटा शहर की नालियों का गंदा पानी मुख्य बाजार की सड़कों पर दिखाई दिया, जिसमें व्यापरियों सहित आम लोगों में…
नाहन 15 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक शुक्रवार को नाहन में आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा निगम के पेंशनरों के बकाया भत्तों की राशि के लिए अधिसूचना जारी करने और इसके लिए बजट का प्रावधान करने के लिए खुशी जताई गई। इसके बाद कल्याण मंच का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में राजेंद्र कुमार को हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मोहन सिंह को उप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर शरण…
नाहन 15 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह)राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ सीमित जिला सिरमौर उपभोक्ताओं की कसौटी पर खरा उतरता नजर आ रहा है। यही वजह है कि जिला सिरमौर में मिल्कफेड ने दूध कलेक्शन में 3000 लीटर प्रतिदिन का आंकड़ा छू लिया है। यही नहीं, मिल्कफेड जिला सिरमौर के द्वारा नाहन में डोर टू डोर सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उपभोक्ताओं को शुद्ध और कीटाणु मुक्त दूध उपलब्ध कराकर किसानों की आर्थिकी को मजबूत करना है। बड़ी बात तो यह है कि जहां नाहन शहर में पहले मात्र 300 से…
नाहन 15 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला से सम्बन्धित युवाओं के लिए 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक प्रीथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर, जिला शिमला (हि. प्र.) में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में अग्निवीर सिपाही सामान्य ड्युटी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं व अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वी पास के पदों की भर्ती की जाएगी जिसकी सामान्य प्रवेश परीक्षा…
नाहन 14 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- चार माह के अंतराल में ही छैला- नेरीपुल- यशवंत नगर – कुम्हारहट्टी सड़क की टारिंग उखड़ने लग गई है । जिस बारे क्षेत्र के लोगों ने टारिंग की गुणवता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं । बता दें कि इस वर्ष अप्रैल-मई माह के दौरान इस रोड़ पर टारिंग की गई थी । तीन जिला को जोड़ने वाली इस सड़क के सुधारीकरण व पक्का करने पर 46 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है । विभागीय सूत्रों के अनुसार इस 85 किलोमीटर लंबी इस सड़क का 42 किमी हिस्सा राजगढ़ डिवीजन…
नाहन 14 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह)कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) भारत द्वारा आज यहां सिरमौर जिला से काला लहसुन को कनाडा निर्यात करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रथम स्तर पर प्रशिक्षण के तौर पर निर्यात किए जा रहे काले लहसुन की पहली शिपमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में उत्पादित होने वाले पार्वती किस्म के लहसुन की फर्मेंटेशन की जाती है जिससे उसके रूप में परिवर्तन होता है। इस…
नाहन 14 ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेशों पर इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस के अधिकारी गणेश बरनवाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर, पर्वत धारा व कैच द रेन योजनाओं के अंतर्गत हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत जिलों में हुए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सिरमौर में 8296 कार्यों में से 7477 कार्यों की जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है और जल्द ही सभी…