नाहन, 14 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण एक बार पुनः बढ़ने लगा है जिसके दृष्टिगत उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गत दिनों कोविड के मामलों में गिरावट के बाद से लोगों ने मास्क का प्रयोग कम कर दिया था और अन्य जिलों व राज्यों में आना जाना शुरू किया जिससे अब फिर से कोविड के मामलों में बढोतारी दर्ज हुई है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि आज जिला में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या…
Author: Himachal Varta
नाहन 13 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर के लिए सेवाओं में सुधार, स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए रचनात्मक एवं इनोवेटिव योजनाओं के लिए स्वर्ण जयंती जिला इनोवेशन फण्ड की स्थापना हुई है जिसके लिए जिला से तीन परियोजनाओं की प्रस्तावना प्रदेश सरकार को प्रेषित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला से प्रेषित परियोजनाओं की प्रस्तावना का राज्य स्तर पर अवलोकन करने के बाद उन्हें स्वीकृत करने के उपरान्त बजट जारी किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की वह इनोवेटिव योजनाओं…
नाहन 13 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- इनरह्वील क्लब नाहन द्वारा डॉ यशवंत सिंह परमार के एमसीएच सेंटर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया। इस दौरान फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर सुदेश कुमारी और प्रोमिला द्वारा वहां उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के बारे में स्थाई और अस्थाई तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान इनरव्हील की जेडसीसी रचना गौतम ने बढ़ती हुई जनसंख्या के बारे में और इससे होने वाले नुक्सान के बारे में विस्तार से लोगों को अवगत करवाया । उन्होंने बताया कि विश्व में बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण के लिए एक चुनौती है तथा इससे निरंतर प्राकृतिक संसाधनों की…
नाहन 13 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब के तारूवाला में स्थित सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बाहर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते 2 युवकों को पकड़ कर यूनियन के सदस्यों ने पुलिस के हवाले किया है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि देर रात को 2 युवकों ने ट्रक चालकों ने पकड़ा है। यूनियन सैंकड़ों ट्रक खड़े रहते है। हालांकि यूनियन ने एक चौकीदार भी रात्रि ड्यूटी पर लगाया हुआ है, फिर भी डीजल चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रात को 2 युवक कार में सवार होकर आए…
नाहन 13 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सिविल अस्पताल सराहन में लगे सोलर लाइट व सोलर गीजर, 123.53 लाख की लागत से बना भुरेश्वर महादेव संपर्क मार्ग , उप तहसील भवन नारग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला भरोग के 4 कमरों का लोकार्पण किया। सुरेश कश्यप ने लाना कसार में स्वास्थ्य उप केंद्र का भी शुभारंभ किया और भुरेश्वर मंदिर के पास नेचर पार्क का शिलान्यास किया। कश्यप ने कहा कि जयराम सरकार सिरमौर के समग्र विकास में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सिरमौर ने विकास के मामले में तेजी से…
नाहन 13 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)विकासखंड संगडाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडली में 14 जुलाई सुबह 11 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माधवी सिंह ने दी। उन्होंने ग्राम पंचायत रेडली सहित आसपास के पंचायतों के निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह इस शिविर में जरूर आएं और सभी निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।उन्होंने बताया कि इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता लेने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।
नाहन 13 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाएं गए विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित पीओ सेल द्वारा आज उद्घोषित अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अमन राजबर उर्फ अभिलाष निवासी गांव बरहान उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर गठित पी ओ सेल द्वारा जिला में उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आज पीओ सेल ने पुलिस थाना पांवटा…
सोलन 13 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन शहर में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। पानी की कमी के कारण शहर के अधिकतर एरिया में सप्लाई नहीं हो पाई है। आज सिर्फ ओल्ड ऑफिसर कॉलोनी और चंबाघाट के कुछ क्षेत्रों में ही कुछ पानी दिया गया है। इन क्षेत्रों में भी छठे दिन पानी मिला है। शहर में रोजाना करीब 18 लाख गैलन पानी की डिमांड रहती है। नगर निगम के मुताबिक पिछले 25 घंटे में पेयजल योजनाओं से शहर के मुख्य स्टोरेज टैंकों तक सिर्फ 12 लाख गैलन पानी ही आया है। जो डिस्ट्रीब्यूशन के बाद…