नाहन 12 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- कालाअंब क्षेत्र के रामपुर जट्टान क्षेत्र में करंट की चपेट में आने के चलते चार भैंसों की मृत्यु हो गई है जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। वही पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज भी करवाई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजली बोर्ड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी जांच जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम रामपुर जट्टान में चार भैंसें अचानक करंट की चपेट आ गई। बताया जा रहा है कि जहां हादसा पेश आया, उस जगह बिजली लाइन काफी नीचे…
Author: Himachal Varta
शिमला 12जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान ऊपरी शिमला की ओर जाने वाली गाड़ियों के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। अब ऊपरी शिमला से आने वाली पिकअप गाड़ियों को सेब की ढली मंडी में ड्रॉपिंग के बाद वाया मशोबरा होते हुए भेखल्टी जाना होगा। पिकअप गाड़ियों की ढली से वाया छराबड़ा वापस जाने पर रोक लगा दी गई है।पुलिस के नए प्लान के मुताबिक, सेब की पेटियों को फल मंडी में उतारने के बाद खाली पिकअप को ढली से वाया छराबड़ा वापस जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को ढली से मशोबरा होते हुए…
शिमला 12 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जसवां-परागपुर क्षेत्र में चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग लगने चाहिए। समाज सेवी संजय पराशर ने पीरसलूही में जनसवांद कार्यक्रम के तहत स्थानीय वासियों से रूबरू होते हुए कहा की वन विभाग को के पेड़ों के संरक्षण के लिए अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए। इस बार चीड़ के पेड़ों को बड़ा नुकसान हुआ है बावजूद इसके विभाग चीड़ के पेड़ों के पौधारोपण को तरजीह नहीं दे रहा है। पराशर ने कहा कि रिड़ी कुठेड़ा से अलोह तक के क्षेत्र में चीड़ के पेड़ बहुत मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में जसवां-परागपुर में चीड़ की पत्तियों…
मण्डी 12 जूलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पधर उपमंडल के तहत आने वाले कुन्नू-कुफरी मार्ग पर सोमवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार महिलाओं सहित एक बच्चा घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा छोटा सिंगारी नामक स्थान पर हुआ है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, पधर अस्पताल से एम्बुलेंस भी घटनास्थल के लिए रवाना हुई और सभी घायलों को सिविल हास्पिटल पधर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी…
नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजगढ़ क्षेत्र के आड़ू, ने प्रदेश व देश की मंडियों में दस्तक देनी शुरू कर दी है । पीच वैली राजगढ़ से प्रतिदिन आड़ू, खुमानी, पल्म की पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में पहूंच रही है । प्रसिद्ध बागवान शेरजंग चैहान के अनुसार सोलन व अन्य फल मंडियों में आड़ू की करेट 15 सौं रूपये बिक रही है जिससे बागवान को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है । उन्होने बताया कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण विशेषकर सेब व आड़ू को काफी नुकसान पहूंचा है। इसके बावजूद भी आड़ू व पल्म की…
नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- गिरीपार अनुसूचित जाति अधिकार सरंक्षण समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय नाहन में एक रोष रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनके हितों के संरक्षण को लेकर जिला सिरमौर के उपायुक्त रामकुमार गौतम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा गया। दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि आज डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें उन्होंने मांग की गई है कि गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के साथ-साथ उनके हितों का भी संरक्षण किया…
मण्डी 11 जुलाई( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल विधानसभा के करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुंदरनगर के एक निजी होटल से उनका शव फंदे से लटका मिला है। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी , जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि रविवार शाम चार बजे पूर्व विधायक ने एक निजी होटल में कमरा लिया था। रात को खाना खाने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे चाय पी। करीब 12:00 बजे…
नाहन 11 जुलाई- (संजय सिंह) ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पावटा विधानसभा क्षेत्र में 6070 पात्र लोगों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों को सरकार द्वारा गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं उन्हें इस वित्त वर्ष के दौरान दो अतिरिक्त रिफिल निशुल्क दिए जाएंगे। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पावटा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटावाली के गांव केदारपुर के शिव मन्दिर मे उपमण्डल स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनने के उपरांत जन समूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर,…