Author: Himachal Varta

नाहन 11 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से चूड़ेश्वर मंडल व चेश्टा कलामंच के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी नुक्कड़  नाटक व गीत संगीत के जरिए दी जा रही है। जिला में अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ में चलाई गई योजनाओं के बारे लागो को जागरुक करने के लिए विशेष प्रचार अभियान प्रचार अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अर्न्तगत आज ग्राम पंचायत  नेहर स्वार, ग्राम पंचायत महिपुर और बोहल पंचायत में अनेकों विकासात्मक योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समूह गान एकता…

Read More

सोलन  11 जुलाई  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कश्यप ने अपने ही ससुर पूर्व मंत्री और सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए कि आखिर उन्होंने अपने 20 साल के करियर में क्या विकास कार्य किए है। बात दें कि राजेश कश्यप सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के दामाद है और वे साल 2017 में उनके खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके है। आज प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कर्नल धनीराम शांडिल से 20 सवाल पूछकर जनता के कटघरों में खड़ा कर दिया है कि आखिर वे अपने कार्यकाल में क्या कर पाए हैं। डॉ.…

Read More

शिमला 11जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अटल टनल निर्माण को लेकर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। जयपुर में उतरी क्षेत्रीय परिषद की एक बैठक में मुख्यमंत्री का अपने अभिभाषण में अटल टनल निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह देश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। रविवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि अटल टनल कांग्रेस की देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका केवल उद्धघाटन किया है, इस सुरंग का…

Read More

नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- एनएच-907 ए नाहन-कुमार हट्टी रोड के साथ जांगीरूग में लंबे समय से वीरान और उपेक्षित पूजा स्थल जल्द आबाद हो जाएगा। सड़क के किनारे बने इस वीरान स्थल पर बरगद के नीचे शनि महाराज की प्राण प्रतिष्ठा होगी। नाहन निवासी रूपक, कार्तिक और तनुज ने बताया कि बीते माह जब वे शिमला से नाहन की ओर आ रहे थे तो वहां एक स्याह काले रंग के महात्मा काला चोला पहने बैठे हुए थे। तनुज ने बताया कि जब वह गाड़ी चला रहे थे तभी अचानक मोड़ के पास उनकी गाड़ी बंद हो गई। जैसे…

Read More

नाहन 11 जुलाई (एसपीजैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) डिनर डिप्लोमेसी के बावजूद सिरमौर कांग्रेस में गुटबाजी का पटाक्षेप होता नजर नहीं आ रहा है। विधायक विनय कुमार सहित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर, पूर्व विधायक किरनेश जंग, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह और अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल चौधरी का प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला से मिलने जाना गुटबाजी की आग में घी का काम कर गया है। इस मुलाकात में केवल विधायक विनय कुमार का गुट ही नजर आया जबकि दूसरी तरफ से किसी को साथ नहीं लिया गया था। सूत्रों की माने तो…

Read More

नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- फिल्म निर्माता-निरशक लीना मणिमेकलई द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई काली माता के सिगरेट पीते हुए पोस्ट को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विरोध जताया।  मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मीडिया से रूबरू हुए मीडिया से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि लगातार कुछ शरारती तत्वों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी की जा रही है और हाल ही में अभी एक निर्माता निर्देशक ने काली माता की सिगरेट पीते हुए जो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है जिसका हिंदू जागरण मंच कड़ा…

Read More

नाहन 11 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ सिरमौर के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि बार-बार बढ़ती जा रही प्रवेश की तिथियों से परीक्षाओं पर विपरीत असर पढ़ने की संभावना है। जहां एक और शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश की तिथियों को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है वही शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर में प्रस्तावित छमाही परीक्षाओं की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब तक अधिकतर विद्यालयों में शिक्षकों ने अपने अपने विषय  का प्रथम छमाही का पाठ्यक्रम लगभग पूर्ण कर लिया है और दोहराई का कार्य किया जा रहा है , वहीं दूसरी…

Read More

नाहन 10 जुलाई  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह)नाहन के इंडोर स्टेडियम में आज दो दिवसीय 40वॉ जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे  प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने  हाल ही में  जिला स्तरीय बैडमिंटन एसोसिएशन के बनने के बाद इस प्रतियोगिता के आयोजन करने के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार खेलो इंडिया व फिट इंडिया के अंतर्गत युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका दे रही है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत  सिरमौर के माजरा…

Read More