Author: Himachal Varta

नाहन 05 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  अधिसूचना के छः मास बीत जाने के बावजूद भी जनवरी 2016 के उपरांत  सेवानिवृत हुए  कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पाया है जिससे पैंशनजर में सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही  है । पैंशनर्ज अमीं चद , धर्मदास , राजेश कुमार सहित अनेक लोगों  का कहना है कि छठे वेतन आयोग को लागू करने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को उलझाया जा रहा है जोकि प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। पैंशनरज की फिक्सेशन को लेकर बीते छः महीनों  कार्यालयों में फाइलें भी नहीं…

Read More

नाहन 05 जुलाई(हिमाचल वार्ता न्यूज):-कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौलाकुआं) द्वारा नाहन क्षेत्र के गांव- कोदेवाला (विकास खंड-नाहन) में “उन्नत कृषि प्रबंधन द्वारा आर्थिक विकास” विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित किसानों से वैज्ञानिक पशुपालन की उन्नत विधियों एवं बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली फसलों एवं सब्जियों में लगने वाले रोगों एवं कीटों के नियंत्रण के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. हर्षिता सूद व डॉ. शिवाली धीमान ने किसानों की पशुशालाओं एवं खेतों का निरीक्षण भी किया और उन्हें मौके पर संबंधित समस्याओं…

Read More

मण्डी 05 जुलाई( हिमाचल वार्ता न्यूज )मंडी| जिले में आज यानी मंगलवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. मंडी जिले के खलियार में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में आ रहा बेकाबू ट्रक अचानक एक घर में जा घुसा. घर में ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया. घायल को अस्पचाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि अभी मृतकों की पहचान सामने नहीं आई…

Read More

नाहन  04 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  केदारनाथ शिव धाम की यात्रा के उपरांत देवठी मझगांव क्षेत्र के आराध्य देव भूतेश्वर महादेव अर्थात टकराल देवता बीते 26 जून को वापिस देवठी मंझगांव लौट आए है । शांद महायज्ञ व कुरूड स्थापना होने तक देवता को मंदिर के साथ एक अस्थाई टैंट लगाकर रखा गया है । पुजारी शिवराम के अनुसार टकराल देवता का परंपरा के अनुसार केदारनाथ बद्रीनाथ व हरिद्वार सहित अन्य छोटे तीर्थ स्थलों पर स्नान करवाया गया है । यात्रा पर पुजारी सहित कुल नौ देवलु गए हुए थे । जिनमें देवा शिवराम सहित कुल नौ यात्री है…

Read More

नाहन 04 जुलाई  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलीवाला में 06 जुलाई सुबह 11:30 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर माधवी सिंह ने दी।     उन्होंने पिपलीवाला सहित आसपास की पंचायतों के निवासियों, स्वय सहायता समूह, युवक मण्डल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वह इस शिविर में जरूर आएं और सभी निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता…

Read More

नाहन 4 जुलाई  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सिरमौर स्थित नाहन द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2021-23 के लिए जिला के नाहन, पांवटा, शिलाई, संगडाह, पच्छाद तथा राजगढ़ विकास खण्डों के लिए नोडल क्लबों का गठन किया जाना है, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2023 तक रहेगा। यह जानकारी कार्यकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर संजय शुक्ला ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जिला के सभी विकास खण्डों के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल सम्बन्धित क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, क्लब/मण्डल द्वारा गत तीन वर्षो के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्य (विशेषकर वर्ष 2019-22)…

Read More

नाहन 04 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जरवा जुनेली में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों से आहवान करते हुए कहा कि वार्तालाप से ही समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कर्मचारियों को हड़ताल छोड़ सरकार से बात करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही पंचायती राज के सभी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों से बातचीत के लिए तैयार हैं और उनकी हर समस्या का समाधान निकाला…

Read More

पांवटा साहिब 04जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश में 3 दिन भारी से बरसात होने के कारण 2 जिलों में भारी बारिश तूफान में बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके चलते पांवटा साहिब प्रशासन ने नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है। हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र पांवटा साहिब में प्रशासन ने चेतावनी जारी की करते हुए नदी नाले के समीप ना जाने की हिदायत दी है,ताकि कोई जानी खतरा ना हो, प्रशासन ने इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया है भारी बारिश के कारण बाता नदी एवं यमुना नदी उफान…

Read More