नाहन 06 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावी रण को लेकर भाजपा ने फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन का प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी विधानसभा चुनावों को लेकर 3 महीने का समय बाकी बचा है। बावजूद इसके वॉल राइटिंग का काम शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग-907 ए नाहन से कुमारहट्टी सड़क के पहाड़ी की ओर जगह-जगह कमल का फूल बनाया गया है। यही नहीं भाजपा 2022 मिशन रिपीट का नारा भी दिया गया है। सड़कों के किनारे की गई वॉल राइटिंग से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि भाजपा अपनी विरोधी…
Author: Himachal Varta
नाहन 06 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):-एक तरफ तो प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों में हो रही बढ़ोतरी फिर से चिंता का विषय बन गई है और कोरोना के नए-नए वेरिएंट भी स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। दूसरी और डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोगियों को भेड़ बकरी के तरह रखा गया है। या यूँ कहे की डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सफेद हाथी साबित हो रहा है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पांच वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। हिमाचल…
कुल्लू 06 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में देर रात से हो रही बारिश ने भी कहर बरसाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर लैंडसाइड पर बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही है। बारिश से कई जगहों पर मार्ग बंद हो गए हैं जबकि कई मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसा ही मामला कुल्लू के मणिकरण घाटी का सामने आ रहा है जहां चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। भारतीय कारण पार्वती नदी के किनारे बने डिस्ट्रेंट और मकान बह गए हैं। हालांकि अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं…
शिमला 06 जुलाई( हिमाचलवार्ता न्यूज)राजधानी में जमकर बारिश हो रही है. रात हुई जोरदार बारिश से ढली में भूस्खलन हो गया. जिसकी चपेट में सड़क किनारे सो रही 3 युवतियाँ आ गई. हादसे में एक 14 साल को लड़की की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई है जिनको ईलाज के लिए IGMC अस्पताल भेज दिया गया है. भूस्खलन सुबह पांच बजे के करीब हुआ. जिसकी चपेट में गाड़ियां भी आई हैं. ढल्ली टनल के करीब पेट्रोल पंप के समीप ये भूस्खलन आया. मृतक की पहचान सड़क किनारे हकीम बनकर दवाइयां बेचने वाले हरियाणा निवासी…
नाहन 05 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – हिमाचल में चल रही जिला परिषद कर्मचारियों की पैन डाउन हड़ताल नौवें दिन भी जारी है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के विकास खण्ड पावटा साहिब और विकास खण्ड शिलाई में सभी कर्मचारी पैन डाउन हड़ताल पर डटे रहे। प्रदेश भर में चल रही पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों, अभियंताओं, लेखापालों व अन्य कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल के तहत प्रधान परिषद, ब्लाक समिति सदस्य, जीआरएस एसोसिएशन दर्जनो सहयोगियों सहित कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे है तथा हड़ताली कर्मचारी का हौसला बढ़ाया है। संघर्षों के लम्बे अनुभवों को सांझा करते हुए, प्रधान,…
नहन 05 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र, नाहन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से 6 जुलाई 2022 (बुधवार) को डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वह उक्त स्थल पर 6 जुलाई को सुबह 11 बजे से रक्तदान केंद्र में पहुंच कर इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य किसी…
नाहन 05 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सिरमौर स्थित नाहन द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2021-23 के लिए जिला के नाहन, पांवटा, शिलाई, संगडाह, पच्छाद तथा राजगढ़ विकास खण्डों के लिए नोडल क्लबों का गठन किया जाना है, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2023 तक रहेगा। यह जानकारी कार्यकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर संजय शुक्ला ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जिला के सभी विकास खण्डों के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल सम्बन्धित क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, क्लब/मण्डल द्वारा गत तीन वर्षो के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्य (विशेषकर…
नाहन 05 जुलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर रेडक्रॉस समिति व जिला फुटबॉल संघ के द्वारा नाहन चौगान मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। डीएसपी नाहन मीनाक्षी के द्वारा चौगान मैदान से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन पहला मैच सेनवाला तथा राम कुंडी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें राम कुंडी क्लब ने एक गोल से जीत हासिल करी। दूसरा मैच पांवटा साहिब फुटबॉल क्लब और नाहन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों में जबरदस्त मुकाबला रहा मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर थी। फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ पर…