Author: Himachal Varta

शिलाई 07 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- आधार केंद्र शिलाई में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। शिलाई पुलिस और पटवारी हल्का ने मौका का निरीक्षण करके मामले को आगामी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को भेजा है। जानकारी के मुताबिक विकास खण्ड कार्यालय शिलाई परिसर में आधार केंद्र स्थापित किया गया है। जो पिछले दो सालों से निरंतर चल रहा है। रविवार सुबह अचानक बिजली लाइन में हाईवोल्टेज के बढ़ने से जहां जगह जगह नुकसान हुआ है वही आधार केंद्र पूरी तरह जलकर राख हो गया है।  पटवारी हल्का की रिपोर्ट के मुताबिक आधार केंद्र शिलाई…

Read More

 शिमला 06 जून( हिमाचल वार्ता न्यूज) इन दिनों हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। अधिकांश पर्यटन स्थलों के होटल में 90 प्रतिशत तक आक्युपेंसी है। कई जगह होटल, होम स्टे, बीएडंबी एक सप्ताह तक बुक हैं। पिछले सप्ताह करीब 30 हजार वाहन शिमला सहित मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, खजियार व कसौली, चायल में पहुंचे। वही , शिमला में अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शुरू हुआ है, जिसके चलते सप्ताह भर होटलों में अच्छी बुकिंग रहेगी। शोघी से लेकर नालदेहरा और कुफरी-फागू तक एडवांस बुकिंग है। सामान्य तौर पर सप्ताह के दूसरे दिनों में पर्यटकों की आमद 80 प्रतिशत रहती है। प्रदेश में…

Read More

शिलाई06 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- फरवरी माह में सड़क हादसे में घायल 26 वर्षीय सैनिक  टीका राम लंबे संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग हार गए । एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद वो दिल्ली के सेना अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे थे।। 7 महीने की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार की पृष्ठभूमि सेना व पुलिस से जुड़ी है। शिलाई उपमंडल की झकाण्डों पंचायत का रहने वाला टीका राम उस समय सड़क हादसे में घायल हो गया था, जब वो पठानकोट से छुट्टी लेकर घर आया था।…

Read More

नाहन 06 जून (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज)- प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं पांवटा साहिब उपमंडल में यमुना नदी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक अपने चाचा चालक भूपेंद्र पुत्र ओम सिंह निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के साथ ट्रैक्टर लेकर बहराल के पास यमुना नदी में रेत भरने आया था। ट्रैक्टर भरकर वापिस जाते समय ट्रैक्टर नदी में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालते समय चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था, वहीं युवक ट्रैक्टर के समीप खड़ा था, इसी दौरान…

Read More

नाहन 06 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार को बहुत जल्द बल्क ड्रग पार्क मिल सकता है। केंद्रीय सूत्रों के अनुसार 16-17 जून तक केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय प्रदेश के लिए एपीआई हेतु सैद्धांतिक मंजूरी दे सकता है। अब यदि प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क मिल जाता है तो एपीआई उद्योग में यह बड़ी क्रांति मानी जाएगी। हालांकि एपीआई में इन्वेस्ट करने वाले उद्योगपतियों को हाल ही में पीएम के प्रदेश दौरे पर बड़ी उम्मीदें थी मगर ऐसा हुआ नहीं। जानकारी तो यह भी है कि करीब 50 के लगभग ऐसे बड़े उद्योगपति हैं…

Read More

 शिमला 06 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल प्रदेश ड्रोन पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की गई। यह पॉलिसी ड्रोन के उपयोग से शासन एवं सुधार (गरूड़) के आधार पर निर्मित एक समग्र ड्रोन ईको सिस्टम की परिकल्पना को साकार करती है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, हिमाचल प्रदेश र्स्टाटअप/नवाचार योजना, राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क जैसे संस्थागत संयोजन के माध्यम से डिजिटल स्काई अवसरांे का उपयोग करना है, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर ड्रोन क्षेत्र में उपलब्ध…

Read More

 शिमला 06 जून  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश की राजधानी शिमला के एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में रविवार शाम आग भड़क गई। अग्निकांड की इस घटना में वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने से पहले एक बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई, जबकि दूसरी बस का कुछ हिस्सा जला। इस दौरान एचआरटीसी के दो मैकेनिक भी आंशिक रूप से झुलस गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एचआरटीसी प्रबन्धन से मिली जानकारी के मुताबिक चौपाल से शिमला आई एचआरटीसी बस को चालक रिपेयर के लिए वर्कशॉप में लाया। एचआरटीसी के…

Read More

नाहन 06 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- नाहन की ऐतिहासिक शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्टाफ जहां पार्किंग को लेकर परेशान हो रहा है, वही ट्रैफिक पुलिस के लिए यह पार्किंग सरदर्दी साबित हो रही है। पाठशाला प्रबंधन के द्वारा जिला पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर स्टाफ हेतु पार्किंग की डिमांड की गई है। विद्यालय के अधीक्षक आकाश विश्नोई का कहना है कि पुलिस के द्वारा स्टाफ हेतु पार्किंग की परमिशन दी गई है। बावजूद इसके पार्किंग पर स्टाफ की जगह दूसरे लोग अपने वाहन पार्क करके चले जाते हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पार्किंग…

Read More