मंडी 06 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं मंडी जिले के द्रंग में तरयांबली-कटिंडी मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी समेत पड़ोस की अन्य युवती गंभीर घायल हुई हैं। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। घटना देर रात करीब एक बजे हुई। कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। घर के पास जीप खड़ा कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक जीप पीछे हटी और करीब तीन…
Author: Himachal Varta
नाहन 06 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला परिषद नाहन में स्टेपको थीयटर फ़ेस्टिवल का आयोजन हुआ। इसमें जमशेदपुर, बंगलुरु और नाहन कि टीमों ने नाटक प्रस्तुत किए। प्रथम नाटक बंगलुरु की टीम ने सकल जनिहे नाथ प्रस्तुत किया। जिसका निर्देशन श्री निवास ने किया। दूसरा नाटक स्टेपको नाहन ने सुगंधी प्रस्तुत किया जिसका निर्देशन रजित सिंह कंवर एवं वसीम खान ने किया और तीसरा नाटक पथ जमशेदपुर की टीम ने कन्यादान प्रस्तुत किया। जिसका निर्देशन मो. निज़ाम ने किया। तीनो नाटकों को दर्शकों ने खूब सराहा और आने वाले समय में भी इस तरह के थीयटर उत्सव कराने का…
शिमला 06 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सभी मंत्री मौजूद हैं। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने सहित कई अमह मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा चुनावी साल में सरकार कई विभागों में खाली पदों को भरने की भी मंजूरी दे सकती है।
देहरादून 05 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार, अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. जानकारी के अनुसार डामटा से तकरीबन दो किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है. बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी…
पांवटा साहिब 05 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- डिग्री कालेज पांवटा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा व स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्र सुबह यमुना नदी के साथ स्थित यमुना वन विहार मे एकत्रित हुए व वन विहार की सफाई की। उल्लेखनीय है की यमुना वन विहार की प्रस्तुत साईट पूर्व मे कचरे की डंपिंग हेतु ईस्तेमाल की जाती थी जिसे वन विभाग द्वारा पार्क के रुप मे डेवलेप किया है। पार्क मे स्थानीय निवासियों की सैर हेतु वाकिंग ट्रैल, बच्चों हेतु झूले व व्यस्कों के लिए ओपन जिम लगाया गया है। हरि यमुना संस्था द्वारा पार्क मे भगवान कृष्ण की…
श्री रैणुका जी 05जून( हिमाचल वार्ता न्यूज) रैणुका जी में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कुब्जा पवेलियन के पास पौधारोपण किया गया। वही आर वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग व स्लोगन राइटिंग करके जनहित का संदेश दिया गया। बच्चों के द्वारा मेला ग्राउंड व आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करके बैगो में भरा। डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद भी बच्चे पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए लोगों…
नाहन 05 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- पिछले कुछ समय से जम्मू कश्मीर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए , हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके भी आज पांवटा साहिब में मध्य प्रदेश के एक ट्रक पर पाकिस्तानी झंडा देखा गया। देर रात करीब 10:00 बजे पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर कुछ लोगों द्वारा ट्रक में पाकिस्तानी झंडा देखा जिसके चलते उन्होंने ट्रक का पीछा किया और बद्रीपुर चौक पर ट्रक को रोक लिया। पांवटा साहिब के युवा संयम गुप्ता ने बताया कि जब वह है अपने दोस्त के साथ…
पांवटा साहिब 05 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में नाबालिग से दुराचार करने के दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों अमीर और बिट्टू को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि 31 मई को पीड़िता ने पांवटा साहिब थाना में अमीर और बिट्टू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद बीते कल यानी कि शनिवार को पांवटा साहिब अदालत…