हमीरपुर: 04जून( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर की डीएफओ डॉ. एलसी बंदना मुख्य वक्ता रही। वहीं यूनिवर्सिटी के कुलसचिव वशिष्ठ अतिथि रहे। डीएफओ ने पर्यावरण विज्ञान विभाग के स्टूडेंटस से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के सतत विकास के लिए समाज के हर वर्ग योगदान जरूरी है, जिसमें स्टूडेंटस सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के…
Author: Himachal Varta
नाहन 4 जून-( हिमाचलवार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसिलिए सभी बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं और इसमें किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें यह बात उपायुक्त ने आज अपने कार्यालय में परिवार सहित कोविड-19 बूस्टर डोज लगवाने के उपरांत कही। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में प्रथम व द्वितीय कोविड-19 वैक्सीनेशन के मुकाबले बूस्टर डोज बहुत कम लोगों ने लगाया है जो कि यह संकेत देता है की हम सभी कोरोना के मामले में लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने बताया…
कालाअम्ब 04जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्यविभाग नाहन के B.M.O. डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ,MO डॉक्टर छवि बंसल, की अगुवाई में टीम के सदस्यों जे. एस. नेगी, सविता शर्मा, कौशल्या, किरण शर्मा, रजनी, समेत लगभग 15 सदस्यीय टीम के सहयोग से उद्योग परिसर मे जून माह में होने वाले मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जिससे उधोग के लगभग 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने अपना मेडिकल चेकअप करवाया। गौरतलब है कि यह हर महीने यह उद्योग अपने सभी कर्मचारियों और स्टाफ़ का नियमित रूप से मेडिकल चेकअप करवाता है।अगर किसी भी कर्मचारी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो प्रबंधन उनकी नियमित सहायता भी…
नाहन 04 जून (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला मुख्यालय नाहन में श्री गुरुद्वारा साहिब के ठीक पीछे देर रात 12:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक सैनी पुत्र सूरज सैनी माता का नाम नीलम सैनी जोकि स्कूटी से मोहल्ला गोविंदगढ़ की और जा रहा था। घटना 12:15-12:30 बजे देर रात्रि की बताई जा रही है। जैसे ही अभिषेक गुरुद्वारा पार्किंग के पीछे तीखे मोड़ से गुजर रहा था तभी नीचे से आ रही 108 एम्बुलेंस से जा टकराया। दुर्घटना में अभिषेक सैनी बुरी तरह से घायल…
नाहन 04 जून- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पावंटा विधानसभा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा स्थित अमर शहीद सोहन सिंह के पैतृक गांव में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज शहीद स्थल पर पत्नी रजनी देवी व माता रुकमणी सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब, शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद सोहन सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहां की देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है। सोहन सिंह की शहादत क्षेत्र और पूरे…
नाहन 04 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- संभाग दक्षिण हिमाचल भाग सिरमौर अंचल शिलाई में ई-शिक्षा के तहत संच शिलाई द्वारा आयोजित मासिक बैठक में 30 आचार्यों ने भाग लिया, संच अध्यक्ष भगवंत नेगी की अध्यक्षता में बैठक का समापन हुआ तथा शिलाई संच के अंतर्गत आने वाले 30 विद्यालय की आचार्य को टैबलेट बांटे गए। अंचल प्रमुख नारदा ठाकुर व संच प्रमुख फूलमा ने बताया कि संच शिलाई के आचार्यों की मासिक बैठक की गई है, बैठक में शिलाई संच के 30 विद्यालयों की आचार्यो को टैबलेट बांटे गए, बैठक के दौरान अंचल प्रशिक्षण प्रमुख बबली ठाकुर द्वारा ई-शिक्षा के…
ददाहू4 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)4जून दिन शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रा व मा विद्यालय ददाहू की राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट द्वारा ददाहू बाजार में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली द्वारा लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा आसपास की सफाई रखने के बारे में जानकारी दी गई तथा नारों द्वारा लोगों को पर्यावरण दिवस के बारे में जागरूक किया गया। यह रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर बस स्टैंड, अपर बाजार होकर वापस स्कूल प्रांगण में खत्म हुई। इस उपलक्ष्य पर NCC प्रभारी Abhishek Singh Thakur ने CADETS का मार्गदर्शन किया। …
नाहन 3 जून{हिमाचलवार्ता न्यूज़}; – जिला सिरमौर के उप रोजगार कार्यालय सराहां में आगामी 9 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वर्धमान टेक्सटाईल को लगभग 120 टेªनीे व हेल्पर की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज वर्धमान टैक्सटाईल लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस व हेल्पर के लिए 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता के युवाओं की आवश्यकता है, कम्पनी में न्यूनतम वेतन 14000 और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से…