नाहन 03 जून (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- प्रदेश में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जमटा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी अनुसार जमटा के समीप कत्याड़ को जाने वाले रास्ते में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान ओमप्रकाश निवासी कत्याड तहसील नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है। शव को पेड़ से लटका देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवाया व लाश को परिजनों के सुपुर्द कर…
Author: Himachal Varta
नाहन 03 जून (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- आखिर आजादी के बाद अब जाकर नाहन के 12 गांव को सड़क नसीब होगी। आर्मी सिविलियन विवाद के चलते करीब 6000 से अधिक लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे थे। हालांकि आर्मी सिविलियन विवाद में जमीन संबंधी मामले भी हैं मगर बिरोजा फैक्ट्री से जबल के वाया धार क्यारी कथित बाईपास सड़क का मुद्दा भी मुख्य था। यह मुद्दा डॉ. राजीव बिंदल के चुनावी एजेंडे में भी शामिल रहा। आखिर 70 साल की समस्या को स्थानीय विधायक ने लगातार जारी रखें अपने प्रयासों के बाद हल करने में कामयाबी हासिल कर…
पाँवटा साहिब 03 जून (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ :- उपमंडल पांवटा साहिब में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर डंडे-ईंटे चली। विवाद को बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता साधु दीन ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने भाई-भाभी और पत्नी के साथ अपने आंगन को पक्का करने के लिए पत्थर डाल रहे थे, इसी दौरान उनके चाचा के बेटे ने उनसे बहस बाजी और गाली गलौज की। इतना ही…
पांवटा साहिब 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब में शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र मुलखराज निवासी गांधीनगर करनाल हरियाणा, ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत कर्ता ने बताया कि उसके पास दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है जबकि छोटे बेटे कमल की शादी नहीं हुई। वह लड़की की तलाश में था कुछ दिन पहले इसे करनाल से एक आदमी ने रेखा…
नाहन 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल किसान सभा पांवटा साहिब की नई कार्यकारिणी चुनी गई जिसमें सरदार दारा सिंह को प्रधान ओमप्रकाश चौधरी को चेयरमैन , अलिजान , बलवंत सिंह व राकेश चौधरी को उप प्रधान , निर्मल सिंह को महासचिव , सतनाम सिंह , हरविंदर सिंह व गुरदेव सिंह को सहसचिव तथा रघुवीर सिंह जी को कोषाध्यक्ष चुना गया व बेअंत सिंह , ओंकार सिंह , मेवा सिंह , सरवन सिंह सुरजीत सिंह गुरमीत सिंह , अमरजीत सिंह भूपिंदर सिंह मोहिन्दर सिंह , सतनाम सिंह , गुरविंद्र सिंह जागीर सिंह आदि को कार्यकारिणी मेंबर सर्वसम्मति से चुना गया।…
नाहन 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के भवन निर्माण का कार्य जोरों पर है। पहले चरण में भवन निर्माण पर 400 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं में बनने जा रहे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आईआईएम भवन का निर्माण क्षेत्र की 1000 बीघा भूमि किया जा रहा है। यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। यह…
शिलाई 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -नेशनल हाईवे 707 का चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसके चलते बीच-बीच में लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। साईड नंबर चार पर जाम्बली मिनस के बीच कार्य करते समय भूस्खलन हो गया जिसके कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया है। हालांकि कंपनी की ओर से हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर किया जा रहा है लेकिन बार-बार भूस्खलन होने के कारण समय लग रहा है। जिसके चलते कंपनी ने प्रशासन को भी सूचित किया है। सूचना के बाद एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार ने जल्द मार्ग बहाल करने के…
शिलाई 02 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- प्रदेश की जयराम सरकार ठेकेदारों पर मेहरबान होती नजर आ रही है। मेहरबानी की इंतिहा भी ऐसी है कि शिलाई के हेलीपैड को आईपीएच की पाइपों का स्टोर बना दिया गया है। यही नहीं, हैरान कर देने वाला विषय यह है कि मुख्य हेलीपैड की जगह शिलाई डिग्री कॉलेज के कैंपस में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई जाती है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि कॉलेज कैंपस में केवल छोटा चौपर ही लैंड हो सकता है बड़ा नहीं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि किसी बड़ी आपदा अथवा मुख्यमंत्री के बड़े चौपर…