नाहन 02 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 भट्टियों सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट की गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के लाई के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब वनमंडल में अंडर-ट्रेनिंग एसीएफ आदित्य शर्मा के नेतृत्व में वनरक्षक मनीषा, अनिता, रतन, संदीप व…
Author: Himachal Varta
नाहन02जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रिवाइज सर्वे में शहर में घरों की स्थिति, पार्किंग, सीवरेज व्यवस्था आदि को शामिल किया जा रहा है। तो वही शहर में किस तरह का ट्रैफिक दबाव है इसको लेकर भी सर्वे किया जा रहा है। बताना जरूरी है कि किसी भी शहर के डिवेलपमेंट प्लान के लिए दो तरह का सर्वे किया जाता है। जिसमें एक प्राइमरी व दूसरा सेकेंडरी सर्वे होता है। प्राइमरी सर्वे में हाउसहोल्ड तथा ट्रैफिक वॉल्यूम व पार्किंग आदि को शामिल किया जाता है। टीसीपी नाहन के अधिकारियों की टीम के द्वारा यशवंत बिहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-907 से नाहन की ओर…
नाहन 01 जून- ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत 119 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि सिरमौर में 119 में से 75 अमृत सरोवर का कार्य 15 अगस्त 2022 तक पूरा किया जाएगा, जिसके लिए स्थान के चयन का कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1000 क्यूबिक मीटर वाले जल भंडारण सरोवर बनाए जाएंगे। तालाब बनाने के साथ उनका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर…
मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज): – प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के गड़ानाला में मंगलवार देर रात मानसिक रोगी 19 साल के युवक ने चाकू से गला रेतकर एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पास के जंगल में धर दबोचा। आरोपी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय…
नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के बस स्टैंड में खड़ी एक निजी बस में आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों ने सुझबुझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया तथा बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब बस स्टैंड के कोने पर एक निजी बस खड़ी थी तथा अचानक बस से धुंआ निकलने लगा। धुआं निकलते देख बस स्टैंड पर अन्य बस का ड्राइवर रसपाल तुरंत बस की तरफ भागा और बस की खिड़की का शीशा उतारकर बस के अंदर घुसा व दुसरे लोगो को आवाजें…
पांवटा साहिब 01 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब उपमंडल में गिरी पार के अम्बोया गावँ के टापी में आचार्या प्रकाशनंद जी महाराज भागवत कथा के द्वारा गिरिपार वासीयों को जीवन बारे ज्ञान देंगे। भागवत कथा का आयोजन टापी गाँव के शिव अम्बिका ग्रुप के माध्यम से किया जा रहा है।शिव अम्बिका ग्रुप के सदस्य निर्मल कपूर ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन 2 जून से लेकर 8 जून तक किया जाएगा।जिससे हर रोज शाम को 4 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। 2 जून को सुबह पहले कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गिरिपार…
नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भाजपा के वरिष्ठ नेता व नाहन से विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि मौजूदा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार गंभीर है और लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। नाहन में मीडिया से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि करोडो रुपयों की लागत से नाहन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द यहां 11 मंजिला भवन बनकर तैयार हो जाएगा। बिंदल ने कहा कि इस भवन के निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही…
नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार भारद्वाज दिनांक 31 मई 2022 को सेवानिवृत्ति हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की तरफ से सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार भारद्वाज ने महाविद्यालय का चहुंमुखी विकास करते हुए महाविद्यालय को नई दिशा प्रदान की। सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य को बधाई देते हुए उनके उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की। 12 मई 1964 को एक पुष्प डॉ दिनेश कुमार भारद्वाज के रूप में श्रद्धेय पिता स्व सुरेन्द्र भारद्वाज एवं माता लक्ष्मी देवी के…