Author: Himachal Varta

नाहन 31 मई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान जिला सिरमौर के संगडाह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दिवडी खंड़ाह की श्यामा देवी, जोकि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी हैं, से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से विडियो कॉनफ्रेंसिंग से संवाद के किया और इस दौरान उन्होंने शिमला कार्यक्रम में उपस्थित सिरमौर जिला की श्यामा देवी से भी बात की और उनका अनुभव जाना तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के…

Read More

नाहन 31 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- यूथ कांग्रेस पांवटा साहिब ओर ब्लॉक कांग्रेस पांवटा साहिब द्वारा सिद्धू मूसेवाल को कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि मानसा से कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा कम की थी।  कांग्रेस के पांवटा से पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी किरनशना जंग का कहना है कहीं न कहीं पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। बीते शाम एक कैंडल मार्च निकाला गया। जोकि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से ले कर…

Read More

नाहन ‌‌‌‌31 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज)  :- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार की बोहल बल्दवा खुईनल पंचायत के खुईनल गांव में आजादी के 75 साल बाद सड़क पहुंची तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए। ग्रामीणों ने नाचकर जश्न मनाया। पहली बार बुजुर्गों ने अपने गांव में सड़क देखी। सालों से सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीण मरीजों को तीन किलोमीटर पैदल कंधे पर सड़क तक पहुंचाते थे। सोमवार को जेसीबी बनाणा होते हुए खुईनल गांव पहुंची तो बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने चालक को फूलों से लाद दिया। खुईनल गांव में 16 घर थे। चार घरों…

Read More

नाहन 30 मई –  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केन्द्र सरकार के सेवा के 8 साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री कल शिमला से गरीब कल्याण सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होने बताया कि इस आयोजन का सीधा संवाद सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल  व कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में भी आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं संवाद कार्यक्रम प्रातः 9ः45 से शुरू होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जब प्रधानमंत्री…

Read More

नाहन 30 मई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत हर संभव सहायता मुहैया करवाएगी। यह जानकारी आज यहां विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार के सेवा के 8 साल पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनने के बाद दी। पुलिस मुख्यालय नाहन के सम्मेलन कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग सिरमौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को…

Read More

नाहन 30 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- रविवार को सतौन बीआरसीसी कार्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ सतौन के चुनाव ढांग रूहाना के सीएचटी जगत सिंह के अध्यक्षता में हुए संपन्न हुए। जिसमें पर्यवेक्षक चन्द्रमणि शर्मा, खतरी राम, रणसिंह चौहान व रामलाल हांडा की देखरेख में हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से प्राथमिक शिक्षक संघ सतौन का अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, सुरेखा ठाकुर, महासचिव अजय कंवर, कोषाध्यक्ष प्रताप तोमर आदि को चुना गया।  इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बीआरसीसी सतौन प्रताप ठाकुर , रंगीलाल तोमर, रंगी पुंडीर , मदन शर्मा…

Read More

राजगढ़30 मई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर में रविवार दोपहर को दो लोगों की गिरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर राजगढ़ उपमंडल के समीप गिरी नदी में उस समय हुआ जब दो लोग गिरी नदी में गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने उतरे थे। यह हादसा गिरी और छैला मार्ग के समीप हुआ है जहां पर दोनों की डूबने से मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सिरमौर जिला के दोलनजी के 50 वर्षीय सुमेर चंद पुत्र मोतीराम और शिमला के इंडस्ट्रियल एरिया…

Read More

पांवटा साहिब 29मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम पांवटा साहिब के ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रभारी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बाता पुल चौक पर भारी संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत एक बाइक रैली कर उनको धर्मशाला तक लेकर आए। मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मनीष ठाकुर , आम आदमी पार्टी के सदस्य अनिन्दर  सिंह नॉटी व इंद्रजीत सिंह मिक्का ने…

Read More