नाहन 01 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में नाबालिग युवती के साथ दो युवक द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया, जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की एक व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करती है। 24 मई के दोपहर को नाबालिग मकान में अकेली थी तो “अमीर” नाम का युवक घर के किचन के अंदर आया और लड़की को जबरन पकड़ लिया। सहमी लड़की चिल्लाने लग गई तो युवक ने उसे मुंह से दबा दिया और जबरन दुराचार किया। शाम को इसकी जानकारी…
Author: Himachal Varta
नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- बढती महंगाई को लेकर सीपीआईएम ने आज जगह-जगह पर प्रदर्शन किए। इसी कड़ी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला फूंका। मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सीबीआई द्वारा लगातार बढ़ती महंगाई का विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है और खाने-पीने की वस्तुओं में लगातार वृद्धि होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आटा, दा्ल, सब्जियों, सीमेंट और सरिया के बढ़ते दामों के चलते आज आम…
नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नाहन शाखा द्वारा राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य मान सिंह सहित सराफ उपस्थित रहा।सेंटर से आयी ब्रह्मा कुमारी शिवानी बहन ने बताया कि नशा हमारे जीवन पर कुप्रभाव डालता है ,इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, नशे से मुक्त होने पर ही ये दुनिया स्वर्ग बन सकती हैं। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी प्रियंका बहन ने तम्बाकू निषेध दिवस पर इससे दूर रहने…
नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अतिरिक्त उपायुक्त जिला सिरमौर मनेश कुमार ने उपमंडलाधिकारी पाँवटा साहिब विवेक महाजन के साथ कृषि विज्ञान केंद्र धौलकुआं का नीरिक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र धौलकुआं के प्रदर्शनी फार्म में उन्नत चारा फसल तथा भारत सरकार द्वारा स्थापित आधुनिक एवं स्वचालित मौसम वेदशाला, तथा सम्बंधित कृषि वैज्ञानिकों से वेदशाला परिचालन के सम्बंध में चर्चा की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक व कार्यक्रम समन्वयक डॉ पंकज मित्तल ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी प्लांट किसानो के खेतों में भी निशुल्क लगाये गये है, ताकि नवीनतम कृषि तकनीकों का किसानों को अधिक से अधिक…
पांवटा साहिब 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के पाांवटा साहिब तहसील के ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के राजकीय उच्च विद्यालय कोटडी ब्यास में ब्लॉक लेवल योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय कोटडी व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही जीएमएस महत ने द्वितीय स्थान हासिल किया और डिवाइन विजडम कोटडी माजरा स्कूल ले तृतीय स्थान प्राप्त किया गर्ल्स वर्ग में महत स्कूल प्रथम कोटडी व्यास स्कूल द्वितीय ब डिवाइन विजडम माजरा स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। इस उपलक्ष पर सुबह ओपनिंग…
नाहन 31मई( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके गौतम मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए सीएमओ कार्यालय में विभाग के अधिकारियों डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें विदाई दी डॉक्टर सुनील गौतम ने 35 वर्ष 5 महीने स्वास्थ्य विभाग में बतौर चिकित्सक बीएमओ और मुख्य शिक्षा अधिकारी के रूप में सेवा दी।
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला जिले की उप तहसील तकलेच के नजदीक 2 पिकअप आपस मैं टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरी हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ।
नाहन 01 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम नाहन, सराहां, ददाहू शिलाई, हरिपुरधार और नोहराधार से उचित मूल्य की दुकानों तक एपीएल व एनएफएसए के अंतर्गत आवंटित आवश्यक वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेश धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए निविदाएं 28 जून 2022 के दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित की जा रही है। उसी दिन शाम 3 बजे उपायुक्त कार्यालय में निविदाएं खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित प्रपत्र पर…