श्री रेणुका जी 05जून( हिमाचलवार्ता न्यूज)( राजीव कुमार) डी. ए. वी. एन. पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र-छात्राओं द्वारा रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ददाहू बाजार में एक जागरुक रेली निकाली गई। हालांकि स्कूल में रविवार की छुट्टी होने के बावजूद भी बच्चों द्वारा बाजार में रैली निकाली गई। पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारों से गूंजा ददाहु बाजार। छात्रों ने रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। छात्रों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ सेव वाटर सेव लाइफ इत्यादि के नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया बच्चों ने रैली के साथ-साथ पोस्टर बनाने और…
Author: Himachal Varta
नाहन 04 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेरपुर, पांवटा साहिब में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी हाऊस ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर विंग में गांधी हाउस के अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और नेहरू हाउस की अलीशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में टैगोर हाउस के तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नेहरू हाउस के सिमरन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में सभी विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवम नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर…
नाहन 04 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से होकर गुजरने वाले एनएच 72 पर ब्लैक मैंगो के समीप 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा। एक घंटे तक लगे इस जाम में कालाअंब में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जाम कालाअंब के पेट्रोल पंप पर डीजल आदि भरवाने को लेकर लगा। 2:40 के आसपास लगे इस जाम के दौरान सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन करीब एक घंटा जाम में फंसे रहे। हैरानी तो इस बात की है कि इस दौरान कालाअंब पुलिस इस व्यवस्था को बहाल करने में कहीं भी नजर…
श्री रेणुका जी 4 जून (हिमाचलवार्ता न्यूज़):- रेणुका जी कुब्जा पेवेलियन में महिला कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया । नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जुनेब चंदेल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद थे इस दौरान लगभग रजिस्टर्ड 100 महिला मंडलों को प्रति महिला मंडल ₹10000 की राशि देने की घोषणा की इस अवसर पर रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान जिला सचिव ओपी ठाकुर सहित हजारों महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से…
नाहन 04 जून- ( हिमाचलवार्ता न्यूज)मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने जिला में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों को समय रहते कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए, उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा शहरी निकाय को मॉनसून के दौरान सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी वह अन्य आवश्यक…
ददाहू 04 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ए.के.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण दिवस को शनिवार को कुछ अलग तरीके से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस विद्यालय में तीनों ग्रुप मा रेणुका हाउस, मां शारदा हाउस, भगवान परशुराम हाउस के इन सभी ग्रुपों के अध्यापकों और बच्चों ने अपने स्कूल के कैंपस में पौधारोपण किया। जिसमें अनार कचनार रीठा व कई प्रकार के पौधे अपने स्कूल की भूमि में रोपित किए गए। पौधरोपण के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा ददाहु बाजार में पर्यावरण पर रैली भी निकाली गई। यह रैली ददाहु बाजार थाना…
नाहन 04जून( हिमाचलवार्ता न्यूज) वर्धमान टेक्सटाइल ग्रुप की बद्दी शाखा ने रोजगार कार्यालय सराहा के सहयोग से 9 जून 2022 एक रोजगार साक्षात्कार मेले का आयोजन किया है जिससे यह ग्रुप रोजगार कार्यालय सराहा की सहायता से अपनी कंपनी के लिये 120 ट्रेनी और ऑपरेटर्स की जरूरत को पूरा करेगी । इस ग्रुप में नोकरी के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होने के साथ साथ शैक्षिण योग्यता 8वी कक्षा से 12 वी होनी चाहिए।तीन महीने की ट्रेनिंग अनुभव के बाद अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 14000 दिया जाएगा। कंपनी के वेतनमान के अलावा औद्योगिक कौशल…
नाहन 04 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के सभी सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे का शारीरिक व मानसिक रूप से भी विकास हो सके। जिला मुख्यालय नाहन में एक विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला के सभी स्कूल प्रभारियों व शारीरिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए जिला परियोजना अधिकारी व प्रिंसिपल नाहन डाइट ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले 2 सालों से खेलों का आयोजन स्कूलों में नहीं हो पा रहा था मगर अब जल्द ही स्कूलों में खेल गतिविधियां आयोजित की…