Author: Himachal Varta

 शिमला 06 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल प्रदेश ड्रोन पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की गई। यह पॉलिसी ड्रोन के उपयोग से शासन एवं सुधार (गरूड़) के आधार पर निर्मित एक समग्र ड्रोन ईको सिस्टम की परिकल्पना को साकार करती है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, हिमाचल प्रदेश र्स्टाटअप/नवाचार योजना, राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क जैसे संस्थागत संयोजन के माध्यम से डिजिटल स्काई अवसरांे का उपयोग करना है, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर ड्रोन क्षेत्र में उपलब्ध…

Read More

 शिमला 06 जून  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश की राजधानी शिमला के एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी दो बसों में रविवार शाम आग भड़क गई। अग्निकांड की इस घटना में वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने से पहले एक बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई, जबकि दूसरी बस का कुछ हिस्सा जला। इस दौरान एचआरटीसी के दो मैकेनिक भी आंशिक रूप से झुलस गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एचआरटीसी प्रबन्धन से मिली जानकारी के मुताबिक चौपाल से शिमला आई एचआरटीसी बस को चालक रिपेयर के लिए वर्कशॉप में लाया। एचआरटीसी के…

Read More

नाहन 06 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- नाहन की ऐतिहासिक शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्टाफ जहां पार्किंग को लेकर परेशान हो रहा है, वही ट्रैफिक पुलिस के लिए यह पार्किंग सरदर्दी साबित हो रही है। पाठशाला प्रबंधन के द्वारा जिला पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर स्टाफ हेतु पार्किंग की डिमांड की गई है। विद्यालय के अधीक्षक आकाश विश्नोई का कहना है कि पुलिस के द्वारा स्टाफ हेतु पार्किंग की परमिशन दी गई है। बावजूद इसके पार्किंग पर स्टाफ की जगह दूसरे लोग अपने वाहन पार्क करके चले जाते हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पार्किंग…

Read More

मंडी 06   जून     ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं मंडी जिले के द्रंग में तरयांबली-कटिंडी मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी समेत पड़ोस की अन्य युवती गंभीर घायल हुई हैं। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। घटना देर रात करीब एक बजे हुई। कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। घर के पास जीप खड़ा कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक जीप पीछे हटी और करीब तीन…

Read More

नाहन 06 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला परिषद नाहन में स्टेपको थीयटर फ़ेस्टिवल का आयोजन हुआ। इसमें जमशेदपुर, बंगलुरु और नाहन कि टीमों ने नाटक प्रस्तुत किए। प्रथम नाटक बंगलुरु  की टीम ने सकल जनिहे नाथ प्रस्तुत किया। जिसका निर्देशन श्री निवास ने किया। दूसरा नाटक स्टेपको नाहन ने सुगंधी प्रस्तुत किया जिसका निर्देशन रजित सिंह कंवर एवं वसीम खान ने किया और तीसरा नाटक पथ जमशेदपुर की टीम ने कन्यादान प्रस्तुत किया। जिसका निर्देशन मो. निज़ाम ने किया। तीनो नाटकों को दर्शकों ने खूब सराहा  और आने वाले समय में भी इस तरह के थीयटर उत्सव कराने का…

Read More

शिमला   06 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सभी मंत्री मौजूद हैं। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने सहित कई अमह मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा चुनावी साल में सरकार कई विभागों में खाली पदों को भरने की भी मंजूरी दे सकती है।

Read More

 देहरादून 05 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार, अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. जानकारी के अनुसार डामटा  से  तकरीबन दो  किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है. बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले  बताये जा रहे हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी…

Read More

पांवटा साहिब 05 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- डिग्री कालेज पांवटा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा व स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्र सुबह यमुना नदी के साथ स्थित यमुना वन विहार मे एकत्रित हुए व वन विहार की सफाई की। उल्लेखनीय है की यमुना वन विहार की प्रस्तुत साईट पूर्व मे कचरे की डंपिंग हेतु ईस्तेमाल की जाती थी जिसे वन विभाग द्वारा पार्क के रुप मे डेवलेप किया है। पार्क मे स्थानीय निवासियों की सैर हेतु वाकिंग ट्रैल, बच्चों हेतु झूले व व्यस्कों के लिए ओपन जिम लगाया गया है। हरि यमुना संस्था द्वारा पार्क मे भगवान कृष्ण की…

Read More