नाहन 08 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में 14वंीं जिला स्तरीय आईटीआई छात्र खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आईटीआई परिसर नाहन में शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में जिला की 14 टीमों के करीब 326 छात्र बास्केटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, कबडडी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश सरकार के तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग के माध्यम से चल रहे आईटीआई संस्थानों के माध्यम से जहां हमारे युवाओं को रोजगार के शानदार अवसर उपलब्ध…
Author: Himachal Varta
नाहन 08 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के कार्यकारी जिला महासचिव व अध्यक्ष नाहन इकाई आकाश विश्नोई ने सभी विभागीय संगठनों के अध्यक्षो से उनके मांग पत्र व समस्याओं को लिखित रूप में सौंपने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष सिरमौर के आदेशानुसार जिला उपायुक्त सिरमौर के साथ इसी माह जेसीसी की बैठक आयोजित की जानी है। ऐसे में सभी विभागों के जिलाध्यक्ष व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के समस्त इकाई के प्रधान अपना-अपना मांग पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन कार्यालय के अधीक्षक के पास दो से तीन दिन…
नाहन 08 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर कार्य कर रही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी का उत्तरी कैंची के समीप डंपिंगयार्ड गिरने से कम्पनी की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां क्षेत्रीय लोगों में कम्पनी के खिलाफ रोष व्याप्त है वहीं राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरों की कार्यकारणी पर सवालिया निशान लगने लाजमी है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर उतरी कैंची के समीप बने डंपिंगयार्ड की क्रेटवायर अचानक गिर गई है। बताया जा रहा है कि, डपिंगयार्ड में क्रेटवायर का कार्य स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था। पेटी ठेकेदार ने अतिरिक्त…
नाहन08 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर धौला कुआं द्वारा ग्राम पंचायत बागपशोग में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I जिसमें सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया I शिविर में विभिन्न खेती विषयों जैसे की बांस की खेती, लाभदायक सब्जी उत्पादन, उत्तम चारा उत्पादन, फसलों में खरपतवार प्रबंधन, फसलों में पानी का उचित उपयोग, मौसम अनुकूल खेती कार्य, दामिनी एप, सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य, फसलों की बीमारियों का प्रबंधन, आदि पर चर्चा हुई I सात जून को विश्व खाद्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है I इस…
देहरादून 07 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी क्षेत्र में एक आश्रम के घाट पर पांच साल की मासूम बच्ची गंगा के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और बच्ची की तलाश को गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
पांवटा साहिब 07 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पाँवटा में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वह पार्टी द्वारा दिए कार्य को समय अवधि के दौरान पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं को कहा गया कि अब हिमाचल में चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है। सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कसले। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याण योजनाओं बारे साथ ही साथ लोकप्रिय…
पांवटा साहिब 07 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- आज मंगलवार को पांवटा साहिब में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष कामराज चौहान की अध्यक्षता में हुई यह बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं की बाबत विशेष रूप से चर्चा हुई। चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि गैर शिक्षक कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश विश्नोई के साथ बैठक की जाएगी। इस बाबत जानकारी देते हुए कामराज चौहान ने बताया कि यह बैठक 12 जुलाई को राजकीय…
नाहन 07 जून (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज)- सैन्य सम्मान के साथ सैनिक टीका राम पंचतत्व मे विलीन हुए। फरवरी में पांवटा साहिब में सडक़ दुर्घटना में घायल होने के बाद 6 जून को आर० आर० अस्पताल (रैफरल एवं रिसर्च) दिल्ली में आखिरी सांस ली। हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई तहसील के अंतर्गत झकांडों गांव के लायक राम व गुलाबी देवी के वीर सपूत टीका राम इस तरह अपनों को छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। सैनिक टीका राम 26 पंजाब रेजिमेंट के अतंर्गत पठानकोट में तैनात थे और अपनी यूनिट से जनवरी में नवजात बेटी रघुवंशी एवं…