नाहन 10 जून( हिमाचल वार्ता न्यूज) – जिला उद्योग केंद्र नाहन के सौजन्य से दिनांक 15 जून 2022 को सुबह 11 बजे शिलाई क्षेत्र के चाणपुरधार और 16 जून को सुबह 11 बजे गत्ताधार में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और स्टेट मिशन ऑन फूड प्रोसेसिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास की 8-8 पंचायतों के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी प्रबंधक प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र नाहन, ओंकार सिंह कटोच ने दी।
Author: Himachal Varta
नाहन 10 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में स्वामित्व योजना के तहत आबादी देह वाले 720 राजस्व ग्रामों में रह रहे लोगों को रिहायशी भूमि का मालिकाना हक दिया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने सभी उपमण्डल दण्डाधिकारीयों व तहसीलदारों के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2020 को निर्दिष्ट तिथि रखते हुए रिहायशी भूमि के मालिकाना हक के लिए लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। योजना के तहत आबादी देह वाले 720 राजस्व ग्रामों में 20 जून 2022 तक बाहरी सीमाएं अंकित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आबादी देह की…
नाहन 10 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शहर के बिरोजा फैक्ट्री समीप दो बाइकों के आपसी टक्कर में तीन युवकों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। तीनों घायलों युवकों को मेडिकल कॉलेज नााहन इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। तीनों की हालत स्थिर है। जानकारी मुताबिक हादसा बिरोजा फैक्ट्री के गेट के ठीक सामने हुआ है। यहां एक बुलेट व बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में घायल एक युवक मेडिकल कॉलेज का प्रशिक्षु बताया जा रहा हैं। मौके से कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। अंदाजा लगाया…
नाहन 10 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- दुग्गल कैरियर पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब के 14 छात्र छात्राओं को श्री निवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत लैपटॉप मिले है। आदर्श कन्या स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उक्त योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए। जिसमें दुग्गल कैरियर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के पांच छात्र – छात्राओं व 10वीं कक्षा के 9 छात्र छात्राओं को ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी द्वारा लैपटॉप प्रदान किए गए। इस लैपटॉप वितरण समारोह में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने लैपटॉप प्राप्त करने वाले बच्चों को भविष्य में…
नाहन 10 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर पुलिस की टीम ने नशा तस्करी के मामले में शिलाई व राजगढ़ से हीरोइन व चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसआईयु टीम बीती रात शिलाई बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना दी कि गांव सरो निवासी एक व्यक्ति शिलाई क्षेत्र में चरस बेचने का धंधा करता है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को नाया गैस एजेंसी के समीप काबू किया तथा तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से बैग…
नाहन 10 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के सराहां मे आयोजित जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता में माजरा ब्लॉक के छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस एजुकेशन ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय मेहत स्कूल की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके लिए माध्यमिक विद्यालय मेहत की प्रभारी निशा व एसएमसी प्रधान नरेश कुमार ने शारीरिक शिक्षक श्याम शर्मा को बहुत-बहुत बधाई दी है तथा बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जोकि मंडी में होनी है के लिए शुभकामनाएं दी है। इस योगा ओलंपियाड में जिला सिरमौर के 14 एजुकेशन ब्लॉकों के…
नाहन 09 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-चुनावी वर्ष शुरू होते ही जिला सिरमौर में भाजपा ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। भाजपा के द्वारा वीरवार को नाहन में जिला कार्यालय खोल चुनावी शंखनाद भी कर दिया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में खोले गए पार्टी कार्यालय के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे। भाजपा के द्वारा कार्यालय का शुभारंभ करने से पहले हवन पूजन आदि किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित तमाम भाजपा दिग्गजों के द्वारा आत्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित…
नाहन 09 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन के लिए राज्य सरकार की ए0डी0आई0पी0 योजना के तहत सहायता एवं उपकरणों के निशुल्क वितरण हेतु मूल्यांकन व वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को नजदीकी जन सेवा केंद्र में पंजीकरण करवाना होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और उपकरणों के मुफ्त वितरण हेतु दो चरणों में शिविर आयोजित किये जाएंगे। पहले चरण के…