Author: Himachal Varta

नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ):- सिरमौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के बाद संगठन में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल चौधरी ने गुटबाजी से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेस एकजुट है जो भी हुआ है उसे हम मिलजुल कर सुलझा लेंगे। नाहन सीट पर दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में इकबाल मोहम्मद ने कहा कि वह फोन पर ऐसी बातें नहीं करते, आमने-सामने बैठ कर बात करेंगे। मगर उन्होंने एक बात जरूर कही पब्लिक है तो सब कुछ है।…

Read More

पांवटा साहिब, 12 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुख राम चौधरी ने आज गोंदपुर में घृत बाहती चहांग महासभा के ज्ञान-भवन का शिलान्यास किया। यह भवन लगभग 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा। ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घृत बाहती चहांग समाज के अधिकतर लोग खेती-बाड़ी से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनके बुजुर्गों ने इस भूमि को अपनी मेहनत से संजोया है तथा उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए। यह जमीन बुजुर्गों की सौगात है जो एक दिन उनके काम आएगी। उन्होंने सभी…

Read More

नाहन 12 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ):- चुनाव से पहले ही सिरमौर में कांग्रेस आत्मघाती बाण का शिकार हो गई है। रविवार को नाहन के एक रिजॉर्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने सिरमौर कांग्रेस की गुटबाजी प्रखर नजर आई। गुटबाजी की पराकाष्ठा इस कदर रही कि राज्य स्तर के दिग्गज कांग्रेसी नेता व विधायक हर्षवर्धन चौहान सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव को मंच से नदारद कर दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस जनों की हुई इस भध को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करी। भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन की शुरुआत से पहले ही जिला…

Read More

नाहन 12 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग ने सिरमौर व ऊना में महाप्रबंधक कार्यालयों को अपग्रेड किया है, अब यहां महाप्रबंधक की बजाय संयुक्त निदेशक पद के अधिकारी सेवाएं देंगे। विभाग ने ये निर्णय औद्योगिक विस्तार के मद्देनजर लिया है। विभाग ने नाहन व ऊना में संयुक्त निदेशकों के पद सृजित करने की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी कर दी थी, लेकिन शनिवार को  संयुक्त निदेशकों  को नियुक्ति भी प्रदान कर दी गई है। सिरमौर के मुख्यालय नाहन में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक जीएस चौहान को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सोमवार को…

Read More

नाहन 12 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान कासम पुत्र नूर अली निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत क्यारी के आमटा से धौलाकुआं बारात गई हुई थी। इसी बीच शाम के समय जब एचपी71-5876 पिकअप बारातियों को धौलाकुआं से वापस लेकर आमटा आ रही थी, तो बांसवाला के समीप चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में गिर गई। हादसे के बाद…

Read More

नाहन 11 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक विला राउंड सैरगाह में आगजनी से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 12 घण्टो की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। विला राउंड सैरगाह में आग से कई छोटे-बड़े पौधे जलकर राख हो गए सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रात भर मौके पर डटी रही। मीडिया से बात करते हुए फायर ऑफिसर अग्निशमन केंद्र…

Read More

श्री रेणुका जी 11 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)ददाहू के ऊपरी बाजार में सड़क के दोनों और की गई मोटरसाईकिल की पार्किंग स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंचायत के सफाई कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बन गई है | सड़क के दोनों और खड़े किए गए दोपहिया वाहनों की वजह से आपातकालीन स्थिति में इस क्षेत्र में किसी भी वाहन का यहां से निकलना सम्भव नही हो पाता है | कई बार तो आसपास के ग्रामीण अपने मोटरसाईकिल यहां खड़े करने के बाद कई-कई हफ़्तों बाद लौटने हैं | यहां खड़े कुछ मोटरसाईकिल तो छः महीने से अधिक से यहां खड़ी की गई हैं…

Read More

 राजगढ़ 11जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज़) :- राजगढ विकास खंड के करगाणू पंचायत के पलाशला गांव के साथ करोड नामक स्थान लगभग 90 करौड की लागत से वैदिक गूरूकुलम व एक तंत्रपीठ की स्थापना की जाएगी। बटुक भैरव जयंती के शुभ अवसर पर काली मठ फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में काली मठ मंदिर, गाँव करोड  में परम पूज्य गुरुदेव जगतगुरु पंचानंद गिरी  महाराज के आशीर्वाद एवं प गुरुदेव शरभेश्वरा नंद भैरव  महाराज के सानिध्य में  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. राजीव सेजल के कर कमलो द्वारा काली मठ मंदिर में शिवलिंग के रूप में बटुक भैरव व धूना की स्थापना की गयी।…

Read More