नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन के ऐतिहासिक कालिस्तान तलाब के समीप राम भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पहले पंडित वेदाचार्य विजयरमल और पंडित कमलेन्दर शर्मा के दिव्य मन्त्रों के बीच हवन-पूजन आदि किया गया। आयोजित हवन में भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने पूर्णाहुति दी। मूर्ति स्थापना के बाद स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बता दें कि यह ऐतिहासिक स्थल है जिसके कुछ क़दमों की दूरी पर सिद्ध शक्तिपीठ कालिस्तान मंदिर है। जिस स्थान पर मूर्ति की स्थापना की गई है कभी यहाँ गुड़ियों का मेला…
Author: Himachal Varta
नाहन 14 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केन्द्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर उनके आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्तर का उत्थान तथा उन्हें समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। ऐसी ही एक लाभार्थी हैं जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमण्डल के अन्र्तगत दूरदराज के दिवडी खंडाह गांव की 32 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी मंगल सिंह जो सामान्य वर्ग के (गरीबी की रेखा से नीचे) परिवार से संबध रखती हैं। श्यामा देवी के परिवार में 8 सदस्य हैं। उनका बेटा दसवीं तथा बेटी दस…
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भुटली मानल कार दुर्घटना में मारे गए भुटली मानल के श्मशान घाट पर पहली बार दो भाइयों की चिताएं एक साथ जलाई गई। दोनों भाइयों की चिताएं एक साथ जलता देख यहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। दो भाइयों की मौत से गांव में गमगीन माहौल नजर आया। हादसे में एक ही परिवार की दो अर्थियां एक साथ उठने के बाद गांव के कई घरों के चुल्हे तक नहीं जले। गांव में सन्नाटा पसरा नजर आए तो बच्चे भी खेलते नजर नहीं आए। हादसे के शिकार बने लोगों के परिजनों…
नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भीषण गर्मी के बीच सिरमौर जिला में पेयजल सप्लाई को लेकर जलशक्ति विभाग गंभीर है। जिला की सभी 1308 पेयजल की में स्थाई से चल रही है और पेयजल आपूर्ति बहाल है। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जसवाल ने बताया कि जिला में सभी में सभी स्कीमें स्थाई रूप से चल रही है और कहीं पर भी पानी की कमी सामने नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी की गए है ताकि किसी भी तरीके…
श्री रेणुका जी ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ददाहू के ऊपरी बाजार में सड़क के दोनों और की गई मोटरसाईकिल की अवैध पार्किंग को लेकर आज स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, कुछ दोपहिया वाहनों के चालान काटे हैं | उल्लेखनीय है कि अपर बाजार की सड़क के दोनों और खड़े किए गए दोपहिया वाहनों की वजह से आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी वाहन का भी यहां से निकलना सम्भव नही हो पाता है | वंही ग्राम पंचायत ददाहू के सफाई कर्मचारी भी कचरे के निपटारे के लिए लगाए गए वाहन को निकालने के लिए परेशानी से गुजरते हैं | सड़क के बीचों बीच …
नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला की कमरऊ तहसील के छोटे से गांव कांडो च्योग का युवा हर्षित चौहान भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बना। ईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद हार्षित चौहान विधिवत रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बने। इस मौके पर हर्षित चौहान के परिजन इस मौके के गवाह हर्षित चौहान की माता शांता चौहान,पिता ध्यान सिंह चौहान के अलावा दादा नताराम चौहान, चाचा सेवानिवृत नायब सुबेदार भवान सिंह चौहान, बुआ तारा तोमर व उनका बेटा विवान तोमर भी बने। परिजन अपने बेटे की इस उपलब्धि से गदगद हैं। हर्षित चौहान पहली…
पांवटा साहिब 13 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त स्वरोजगार, स्वावलंबन तथा सम्मान से जीवन यापन के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। यह उद्गार बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री, सुखराम चौधरी ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया मंे 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास करने के उपरांत जन समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पांवटा विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र…
नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र संगड़ाह के साथ लगती भूतमढ़ी चूना खदान पर चट्टान अथवा भारी पत्थर गिरने से गत देर शाम को दो मजदूर घायल हो गए। घायल कामगार कुलदीप व मुलतान दोनों साथ लगते गांव गनोग के बताए जा रहे हैं और इनमें से एक को नाहन मेडिकल कालेज रैफर किया गया है। हाल ही में गत चार मई को मिनी सचिवालय संगड़ाह के सामने मौजूद वालिया माइन में भी 55 वर्षीय मंडोली गांव के एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई थी। संबंधित खनन उद्योग के संचालक, पुलिस अधिकारियों व…