नाहन 17 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी जिला सिरमौर के 1200 कैडेट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए सूबेदार नरेश कुमार ने बताया कि फर्स्ट एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर जिला के 18 स्कूलों और 3 महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 जून को नाहन के चौगान मैदान में प्रशासन के साथ पीजी कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय तथा बॉयज स्कूल के एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे। जबकि पांवटा साहिब में बॉयज स्कूल गुरु नानक मिशन स्कूल तथा…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब 17 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब से पुरूवाला, सिंहपुरा, भंगानी, गोजर, डाकपत्थर रोड पर मुरम्मत व पुनरुद्धार कार्य के चलते बांगरण पुल यातायात के लिए आगामी 14 जुलाई, 2022 तक प्रथम चरण में बंद रहेगा। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किये है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग से सम्बद्ध एजेंसी द्वारा मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिये बांगरण पुल के…
ददाहू 16जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) नंबरदार जन कल्याण महासंघ की एक बैठक तहसील परिसर ददाहु में संपन्न हुई। यह बैठक जन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में लगभग 32 नंबरदारो ने भाग लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार ददाहु करमचंद को नंबरदार द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में डॉक्युमेंट रायटर्स मनमाने तरीके से मनमाने रेट वसूल कर रहे हैं। इनके रेट प्रशासन निर्धारित करें और पेश किए जाने वाले डॉक्यूमेंट के साथ उनकी रसीद लगाना सुनिश्चित करें।…
पांवटा साहिब 16 जून( हिमाचलवार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। पांवटा साहिब उपमंडल में कांटी मशवा सड़क पर देर रात एक ट्रक के खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को गंभीर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया है, जहां से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। देर रात को कांटी मशवा सड़क पर चालक टिप्पर (HP17B-3424) बैक कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक सड़क से बाहर हो गया। इसके बाद करीब 300 फ़ीट खाई में लुढ़क कर कोडगा-सखौली सड़क पर गिर गया।…
नाहन 16 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर केमुख्यालय नाहन के बचत भवन में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समग्र शिक्षा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने की। उपायुक्तने बैठक में आए हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि समग्र शिक्षा की जिला भर में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता दिखाए। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत डाइट सिरमौर में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की प्रगति को उच्च शिखर तक ले जाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि जिला सिरमौर समग्र…
नाहन 16 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने 3 करोड़ रुपय की लागत से बनने वाले विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय शिलाई का भूमिपूजन किया। इसके साथ साथ 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कानूनगो कार्यालय गगटोली का शिलान्यास किया। शिलाई में 3 करोड़ की लागत से बनने वाले नए बीडीओ ऑफ़िस का भूमिपूजन किया। उन्होंने शिलाई ब्लाक के मेघावी छात्रों को लेपटॉप भी दिए। प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज का दिन शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण…
नाहन 15 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- अमर शहीद व कारगिल योद्धा कुलविंदर सिंह के पैतृक गांव डोईयांवाला स्थित शहीदी स्थल पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव एवं शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय गिरी नगर के छात्रों ने मिलकर अमर शहीद कुलविंदर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने शहीद कुलविंदर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहीद सिपाही कुलविंदर सिंह 1990 से 18वीं गढ़वाल राइफल मे तैनात थे। ऑपरेशन कारगिल विजय दिवस के अंतर्गत…
नाहन 15 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में बाल मजदूरी व बाल शोषण को जड़ से मिटाने के लिए सभी सम्बंधित विभागों द्वारा विशेष जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां आयोजित चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया की इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों और पंचायतों के माध्यम से लोगों को भी जागरूक किया जाएगा ताकि वह अपने आस पास बच्चों के हितों की रक्षा कर सकें। उन्होंने बाल अधिकारों के उल्लंघन व बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई…