Author: Himachal Varta

नाहन  24 मार्च (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- फायर सीजन को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में वन विभाग अलर्ट हो गया है बात सिरमौर जिला की करें तो यहां भी वन विभाग ने कमर कस ली है विभाग ने यहां क्विक रेस्पॉन्स टीमों का  का गठन किया गया है ताकि जंगलों को आग से बचाया जा सके। सिरमौर जिला में लगभग 17 हजार स्क्वायर किलोमीटर वन क्षेत्र है विभाग द्वारा  जंगलो को आग से बचाने के लिए क्विक रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया जिसमें स्थानीय लोगो को भी शामिल किया गया है। डीएफओ नाहन सौरभ ने बताया कि  वनों…

Read More

नारग (एसपी जैरथ) 24 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग में सड़क सुरक्षा व ट्रेफिक रूल्स के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें थाना पछाद से एएसआई मोती लाल व हेमराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपस्थित लोगो को सड़क सुरक्ष व यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानचार्य रोहित वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, निबन्ध लेखन इत्यादि प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे विभिन्न…

Read More

पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ)24 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- पांवटा साहिब में होली मेले की सांस्कृतिक संध्या का आज तीसरा दिन था जहां गायक विक्की चौहान ने जमकर गाने लगाकर वाहवाही भी लूटी। लेकिन इसी बीच अचानक ऊर्जा मंत्री सहित अन्य लोग भी उठ कर चले गए ।इसी बीच जब विक्की चौहान अपने प्रशसंकों के बीच जाकर पहाड़ी गाने गया रहे थे,तो अचानक म्यूसिक,माइक बन्द करवा दिए गए।  इसी बीच पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और विक्की चौहान को मंच से जाने के लिए कहा। विक्की चौहान ने तमाम दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि कानून सर्वोपरि है, लेकिन…

Read More

नाहन संजय सिंह 23 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- नाबार्ड के तहत पंावटा विधानसभा क्षेत्र के 37 विकासात्मक परियोजनाओं को मिल चुकी मंजूरी, जबकि लगभग 70 करोड़ रुपये कीे अन्य योजनाओं को जल्द मिलेगी मंजूरी बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री  सुख राम चौधरी ने आज पंावटा विधान सभा क्षेत्र के जोहड़ो में 15 लाख की लागत से बन रहे सर्म्पक मार्ग ग्राम जोहड़ो से राष्ट्रीय उच्च मार्ग नाहन-पांवटा साहिब का शिलान्यास किया और जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सूरजपुर मे विद्युत सब डिवीजन कार्यालय खोलने की घोषणा की जाएगी, जिससे इस…

Read More

नाहन {संजय सिंह} 23 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला सलाहकार समीति तथा यूको आरसेटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने में वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उपायुक्त आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। आरके गौतम ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिला के आमजन तक…

Read More

पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ) 23 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- उपमंडल पांवटा साहिब में होला मोहल्ला के अवसर पर नगर परिषद मैदान में आयोजित तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक विक्की चौहान के गानों पर पूरा पांडाल नाटी लगाता नजर आया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मां यमुना के चरणों में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। मेला अधिकारी व एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने तीसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को शॉन व टोपी भेंट की। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओम…

Read More

सराहां  (एसपी जैरथ) 23 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- राजकीय महाविद्यालय सराहां में चतुर्थ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्यातिथि बलदेव भण्डारी  ( अध्यक्ष, कृषि एवं विपणन बोर्ड हिमाचल प्रदेश ) और विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र नेहरू ( अध्यक्ष खंड विकास समिति, पच्छाद ) रहे। इस समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा और महाविद्यालय का परिचय देते हुए वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात मुख्यातिथि ने महाविद्यालय के 2019-20 और 2020-21 सत्र के उतीर्ण छात्रों एवं…

Read More

नाहन {एस० पी० जैरथ }23 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- नाहन के साथ लगते क्षेत्र शंभूवाला ,बनकला, बोहलियो ,सती वाला, गाड्डा भुड्डी ,रूखड़ी, उत्तमवाला, बड़ाबन ,मातर, भेड़ों आदि में 24 मार्च वीरवार, 28 मार्च सोमवार, 30 मार्च बुधवार व 1 अप्रैल को 11एमवी शंभू वाला फीडर में मरम्मत का कार्य के चलते प्रातः 9 बजे से शाम साढे 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता देशराज चौहान ने दी। उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।

Read More