नाहन 21 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: -जिला सिरमौर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आज एसएफडीए हॉल नाहन में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध करा रही महिला सखी के के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला में 215 सखियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में अभी कृषि सखी, पशु…
Author: Himachal Varta
नाहन {संजय सिंह } 21 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा में सफाई व्यवस्था रामभरोसे हैं। स्थानीय पंचायत द्वारा सफाई की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है । जबकि करगानू पंचायत का मुख्यालय भी सनौरा में है । बता दें कि स्थानीय मार्किट व निजी सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरा के निष्पादन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिसके कारण सनौरा मंे गंदगी का काफी आलम है जिससे सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं । सनौरा के आसपास हर समय प्लास्टिक व अन्य कचरा आगन्तुको ंका स्वागत…
नाहन { संजय सिंह } 21 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें जिला भर से करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया कि यह ट्रायल अंडर 16 और अंडर 19 खिलाड़ीयों के लिए आयोजित हो रहा है और इस ट्रायल से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया की क्रिकेट ट्रायल में करीब…
पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ) 21 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के नामचर्चा घर में साध-संगत ने राम नाम का डंका बजाया। डेरा सच्चा सौदा समर्थक दीपक बरेजा ने बताया कि नामचर्चा का शुभारंभ भंगीदास ने पवित्र नारा धन धन सतगुरु तेरा ही बोलकर किया। डेरा सच्चा सौदा के गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के द्वारा चलाए गए 138 मानवता भलाई के कार्य जैसे जरूरतमंदों परिवारों की लड़कियों की शादी करवाना, राशन वितरण, मकान बनाकर देना, रक्त दान करना, जरूरतमन्दों का इलाज करवाना तथा पशु व पक्षियों की देखभाल करना इत्यादि कार्य लगातार…
पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ) 21 मार्च { हिमाचालवार्ता न्यूज़ } :- पांवटा साहिब में 18 मार्च से 26 मार्च 2022 तक मनाए जा रहे हैं होला मोहल्ला मेले के दौरान क्षेत्र तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पांवटा साहिब के आसपास के क्षेत्र में 10 पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है यह जानकारी उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान हल्के वाहनों के लिए देईजी मंदिर वार्ड नंबर 09 तथा इसी वार्ड में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के समीप व डीएवी…
पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ) 21 मार्च {हिमाचालवार्ता न्यूज़ }:- पांवटा साहिब में चल रहे होली मेले पर शिलाई क्षेत्र की एक महिला का पर्स गिर गया है। महिला ने पर्स तलाशने की काफी कोशिश की , लेकिन पर्स नहीं मिला। जिसके बाद महिला ने इसकी सूचना पांवटा साहिब पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक शिलाई क्षेत्र की सविता ठाकुर मेले के लिए पांवटा साहिब आई थी। इस दौरान मेले की भीड़ में उनके कंधे से पर्स कहीं गिर गया। थोड़ी देर बात जब महिला को इसका अहसास हुआ तो उसने हर उस जगह पर पर्स ढूंढने की कोशिश की जहां जहां से वह गई…
नाहन 20 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। जिसके तहत बच्चों को योग और खेलकूद से जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय नाहन में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है इस तीन दिवसीय कार्यशाला में जिला के 22 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं मीडिया से बात करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि यह देखने को मिला है कि कुछ विद्यार्थी नशे…
नाहन संजय सिंह 20 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय से जीर्णोद्धार को तरस रहे जिला के मुख्य आयुर्वेदिक अस्पताल के दिन फिरने की उम्मीद अब परवान चढ़ेगी। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए जिला का मुख्य आयुर्वेदिक अस्पताल भी टारगेट पर आ गया था। हालांकि, आयुर्वेदिक विभाग के द्वारा बिल्डिंग मेडिकल कॉलेज को हैंड ओवर ना हो इसके लिए बड़े प्रयास भी किए गए थे। बावजूद इसके, मेडिकल कॉलेज नाहन सरकार से आयुर्वेदिक भवन को अपने अधीन कर पाने में सफल हो गया था। अस्पताल भवन के बदले सरकार…