Author: Himachal Varta

नाहन 19 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के तारूवाला स्थित दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल के होनहारों ने जमा दो के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। स्कूल के छात्र राहुल ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है।  उन्होंने बताया कि राहुल ने 470/500 यानि 94 प्रतिशत अंक लेकर न केवल स्कूल…

Read More

नाहन 19 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें स्वरोजगार अपनाने के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनका कौशल विकास करने तथा स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना क्रियान्वित की जा रही है।       प्रदेश के ऐसे अनेको युवा हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाकर नौकरी के बजाय स्वरोजगार को तरजीह दी और अपना कारोबार आरम्भ कर समाज में स्वाभिमान के साथ जीवन यापन करने के अतिरिक्त अन्य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार दे रहे है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की लाभार्थी डा0 रोहिणी शर्मा, पत्नी डा0…

Read More

नाहन 18 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला परिषद सिरमौर द्वारा पंचायतों में 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशि की समीक्षा बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जिला परिषद सीमा कन्याल ने की। बैठक में पांच स्थाई समितियों साधारण स्थाई समिति, वित्त संपरीक्षा और योजना समिति, शिक्षा और स्वास्थ्य समिति, सामाजिक न्याय समिति व कृषि और उद्योग समिति की बैठकों का आयोजन कर विभाग से संबंधित सभी योजनाओं के बारे विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, स्थायी समितियों की बैठक में उन्हें सौंपे गए सभी विषयों के बारे में गहनता से चर्चा की गई। जिला परिषद सचिव…

Read More

नाहन 18 जून(हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हरियाणा के गुरुग्राम में 14 से 16 जून को आयोजित किए गए अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर (धौलाकुआं) के वैज्ञानिकों को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिला है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों तथा विश्व के अन्य देशों से वैज्ञानिकों ने भाग लिया था I सम्मेलन में अतिरिक्त महानिदेशक ( बीज ) , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. डीके यादव , डा. समुंदर सिंह , अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय खरपतवार सोसायटी , अमेरिका, डा. आरके यादव , विभागाध्यक्ष मृदा तथा फसल प्रबंधन, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, तथा अन्य वैज्ञानिक इस समारोह में उपस्थित रहे I …

Read More

नाहन 18 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में दिव्यांगजन, जोकि 40 प्रतिशत से अधिक शारीरिक रुप से अक्षम हों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो किसी भी प्रकार से अक्षम हों, उन्हें सरकार द्वारा उनकी शारीरिक अक्षमता के अनुसार निःशुल्क उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसके लिए प्रार्थी नजदिकी लोकमित्र केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य समाज केे विशेष सक्षम व्यक्तियों व वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पंहुचाना है जो बढ़ती उम्र में चलने-फिरने के साथ अन्य दिक़्कतों…

Read More

नाहन 18 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज):- देश में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर अब मोदी तंत्र चला दिया है। यह बात आज प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता आई एन मेहता ने नाहन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आतुर है। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का निजीकरण कर उनका भगवाकरण कर रही है। यही नहीं मौजूदा समय प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भाजपा के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के…

Read More

नाहन 18 जून (  हिमाचल वार्ता न्यूज)-  जिला सिरमौर में 21 जून 2022 को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नाहन चौगान में किया जाएगा, जिसे लोग डीसी सिरमौर के फेसबुक पेज DCSirmaur पर लाइव देख सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 10000 लोग पूरे जिला में योग करेंगे। नाहन चैगान के अतिरिक्त 14 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें गुरुद्वारा मैदान पांवटा सहिब, परशुराम…

Read More

नाहन 18 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की स्पेशल जज द्वितीय सिरमौर डा. अबीरा बासु की अदालत ने आज एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत आरोपी साजिद अली पुत्र मंजूर अली निवासी मेहरूवाला जिला सिरमौर को 7 साल के साधारण कारावास व 50 हजार रूपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भुगतने की सूरत में दोषी को 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत में मामले की पैरवी उपजिला न्यायवादी जितेंद्र कुमार शर्मा ने की। उपजिला न्यायवादी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 1 मई 2013 को पुलिस अधिकारी भीष्म ठाकुर की अगुवाई में…

Read More