Author: Himachal Varta

नाहन 22 जून-( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से जिला सिरमौर के पढ़े लिखे युवाओं को अब लुधियाना और मोहाली के केंद्रों में निःशुल्क आठ तरह के एडवांस कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि सी-डैक मोहाली में होने वाले पांच कोर्स एडवांस कोर्स ऑन साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस एंड एनालाइटिक्स, इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस यूजिंग पॉयथोन, वेब डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट विद एंगुलार एंड पीएचपी की अवधि तीन माह रहेगी। जबकि इन सभी कोर्सों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीई, बीटेक, बीसीए, बीएससीआईटी, एमसीए, एमएससी…

Read More

नाहन 21 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के बीकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा खुशवंत कौर ने जमा दो की परीक्षा में प्रदेश में कॉमर्स संकाय में चौथा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सैनी ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए जानकारी दी कि छात्रा खुशवंत कौर ने कॉमर्स संकाय में 500 में से 483 अंक लेकर राज्य भर में चौथा स्थान लिया है।  प्रधानाचार्य ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ…

Read More

नाहन 21 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज)सिरमौर में कांग्रेस नेताओं का उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात कांग्रेस पार्टी के दो गुटों में हुई भिड़ंत के बाद एक बार फिर कांग्रेस की जिला में गुटबाजी जगजाहिर हुई है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व में पावटा के विधायक रहे किरनेश जंग  पर मारपीट वा जानलेवा हमला करने के आरोप लगाएं है। जिसको लेकर एक शिकायत  पुलिस थाना नाहन में सौंपी गई है। तो दूसरी ओर किरनेश जंग ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जिला…

Read More

नाहन 21 जून – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नाहन कोर्ट कांप्लेक्स में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर के चौधरी उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर, माधवी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज नाहन कोर्ट कांप्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन नाहन के सदस्य व कोर्ट स्टाफ ने भाग लिया। इस दौरान भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित आईडीवाई प्रोटोकॉल के अनुसार योग…

Read More

नाहन 21 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए लोग कुछ समय निकाल कर योग अवश्य करें ताकि वह स्वस्थ व सुखी जीवन व्यतीत कर सकें। यदि लोग स्वस्थ रहेंगे तो भारत स्वस्थ रहेगा और यदि भारत वर्ष स्वस्थ रहेगा तो अवश्य ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रत्येक क्षेत्र में विश्व गुरु बनकर रहेगा। ऊर्जा मंत्री आज यहां चौगान में 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित…

Read More

नाहन 20 जून – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सभी बैंकों को 30 जून तक ऋण संबंधी लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए ऋण जारी करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने को कहा। यह आदेश उपायुक्त ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जारी किए। बैठक में उपायुक्त ने जिला सिरमौर के लिए वार्षिक ऋण योजना 2022-23 को जारी किया। वार्षिक ऋण योजना 2022-23 के विमोचन के अवसर पर उपायुक्त ने बताया की पिछले वर्ष…

Read More

नाहन 20 जून( हिमाचलवार्ता न्यूज) – जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 92.08 प्रतिशत परिवार को स्वच्छ पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के सभी खंडों में 121248 परिवारों में से अब तक 111641 परिवारों को पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है। जबकि शेष परिवारों को भी जल्द पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उपायुक्त नेे विभाग के अधिकारियों को निर्देश…

Read More

नाहन 20 जून (एसपी जैरथ)  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के चुनाव श्री रेणुका जी में संपन्न हुए , जिसमें शिलाई के कल्याण सिंह नेगी ने पांवटा साहिब के पूर्ण तोमर को एक वोट से पराजित किया।  प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के चुनाव श्री रेणुका जी प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के चुनाव पर्यवेक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ सोलन के जिलाध्यक्ष रजनीश कौशल , प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण शर्मा , महासचिव चंद्रमोहन केवला , अनिल चौहान, देवेन्द्र मोस्टा शिमला, योगेश वर्मा सोलन आदि की देखरेख में सम्पन्न हुए।  प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के अध्यक्ष…

Read More