Author: Himachal Varta

नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- राष्ट्र की सुरक्षा में युवाओं की सक्रिय भूमिका कांग्रेस को नागवारा गुजर रही है। यह बयान जारी करते हुए जिला सिरमौर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर अब युवा वर्ग को इसमें अपना भविष्य नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां कांग्रेस अब बिखरा हुआ कुनबा बन चुका है वही एनएसयूआई युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर आतुर हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में एनएसयूआई का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश भर…

Read More

नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के पाँचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 55- पच्छाद (अ०जा०), 56- नाहन, 57- श्री रेणुकाजी (अ०जा०), 50-पाँवटा साहिब व 59 शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 1 जनवरी, 2022 को  पूर्ण कर 15 जनवरी 2022 को अन्तिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उपायुक्त ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से आह्वान किया है कि अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारियों तथा सम्बन्धित निर्वाचक…

Read More

नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-श्री रेणुका जी क्षेत्र ददाहू से होकर खादरी के समीप गुजरने वाली जलाल नदी में 32 वर्षीय युवक के डूबने से मौत का समाचार मिला है। मृतक काला अंब निवासी सुरेश कुमार खादरी गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। गर्मी के चलते युवक ने जलाल नदी के कुंड में नहाने का विचार किया। कुंड कितना गहरा है इसका युवक को कोई अंदाजा नहीं था। जैसे ही युवक नहाने के लिए कुंड में उतरा और वैसे ही वह गहराई में समा गया। काफी देर बीत जाने के बावजूद जब युवक घर नहीं पहुंचा…

Read More

नाहन 25 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा लेकर गए जहां से बच्ची को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रैफर किया गया परंतु मासूम की जान नहीं बच सकी। बता दें कि मामला ग्राम पंचायत अमरकोट के बेहड़ेवाला का है। पपिंद्र सिंह की साढ़े पांच वर्षीय बेटी सिमरन घर के समीप खेतों में खेल रही थी। इस बीच उसे सांप ने काट लिया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसके मुंह से झाग निकलने लगी। परिजनों ने उसे उपचार के…

Read More

नाहन 24 जून (एसपी जैरथ)( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक मैदान में वजूद तलाश रही आम आदमी पार्टी को जल्द बड़ा जोर का झटका लग सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर से इसकी शुरुआत बहुत जल्द होने जा रही है। पूर्व जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में से किसी एक को चुन सकते हैं। नाराज धड़े का कहना है कि जब कोई पार्टी को जानता भी नहीं था तो वे टोपियां लगाकर पार्टी की तन-मन-धन से सेवा कर रहे थे। उनका यह भी कहना है कि कुछ अवसरवादी जहां…

Read More

नाहन 24 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हाल ही में हुए जिला सिरमौर बार एसोसिएशन के चुनाव में जहाँ वीरेंद्र पाल ने अपनी गैर राजनैतिक कार्यशैली के दम पर बार एसोसिएशन का अध्यक्ष पद हासिल किया है तो वहीँ, नई कार्यकारिणी का भी गठन दमदार ही किया गया है। चुनाव के ट्रिब्यूनल अध्यक्ष सुभाष शर्मा की देखरेख में हुए इन चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाल ने तीन प्रतिद्वंदियों को बुरी तरह से पछाड़ा है। नवगठित कार्यकारिणी में अधिवक्ता मनीष किशोर तथा अधिवक्ता एससी शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो वहीँ, शकील अहमद, अशोक पुंडीर, चंदन सिंह शाह, वनीता सिंह, नितिन गुप्ता तथा…

Read More

नाहन 24 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- देश व प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए डीसी सिरमौर ने लोगों से एहतियात के तौर पर बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने से कोविड के नए वेरिएंट से भी बचाव होगा। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर आरके गौतम ने कहां की जिन लोगों को बूस्टर डोज लगनी है वह लोग बूस्टर डोज अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में लगवा सकते हैं। बूस्टर डोज लगवाने से कोविड-19 के सम्भावित नए वेरिएंट से भी बचाव होगा । डीसी ने कहा कि…

Read More

नाहन 24 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  जिला सिरमौर में नशा निवारण को लेकर 26 जून से 29 अगस्त, 2022 तक ‘‘से नो टू ड्रग्स’’ थीम पर विशेष अभियान चलाया जाएगा यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिसका प्रसारण वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जून को सुबह 6 बजे ‘‘से टू नो ड्रग्स’’ कैंपेन…

Read More