नाहन 27 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद की खण्ड सराहां की त्रैमासिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमे कार्यकारिणी का गठन किया गया। बता दें कि यह चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष रामपाल अत्रि व चुनाव अधिकारी विनोद गौतम तथा चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से वेद प्रकाश पराशर को अध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को महा सचिव जबकि दीपक पाण्ड्य को वित्त सचिव चुना गया। साथ ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी को भी गठित किया गया। इस पर नव निर्मित अध्यक्ष वेद प्रकाश पराशर ने कहा कि संस्कृत परिषद शक्षकों की हर समस्या के…
Author: Himachal Varta
नाहन 26 जून -( हिमाचलवार्ता न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आज यहाँ बचत भवन में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा नशा नहीं जिंदगी चुनो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का संदेश वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम सहित सहायक आयुक्त घनश्याम दास, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान नविंद्र सिंह, सहायक आयुक्त ज्योति स्वरूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए…
पांवटा साहिब 26 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-पावंटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार द्वारा 25 जून 1975 आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। आपात काल में मानव अधिकारों का पूरी तरह से हनन हुआ था,प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर…
नाहन 26 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर नाहन के चौगान में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से नो टू ड्रग्स अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैरथॉन में 150 बच्चों सहित जिला के अधिकारी व कर्मचारी ने भाग लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर ने शिरकत करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में जल्द ही जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक नशा निवारण केंद्र खोला जाएगा जिससे जिला के ऐसे युवा जो नशे की गिरफ़्त में हैं,…
नाहन 26 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ग्राम पंचायत कालाअंब में आयोजित मासिक बैठक में थप्पड़ घुसे चलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला प्रधान को मेडिकल के लिए भेजा गया है बताया यह भी जा रहा है कि महिला प्रधान का एक दांत टूट गया है। जिसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें पुलिस के पास पहुंची है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पंचायत की बैठक में उस समय हंगामा हुआ जब वार्ड मेंबर द्वारा प्रधान से विकास कार्यों मस्टरोल जारी करने की मांग की…
मण्डी 25 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जोगिंदर नगर के ढेलू के समीप सैंथल-चौंतड़ा संपर्क मार्ग पर पैदल जा रही 2 बच्चियां कार की चपेट में आ गईं। हादसे के दौरान एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी को टांडा मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है। मृतक बच्ची की पहचान 8 वर्षीय शामिली के रूप में जबकि घायल की पहचान 6 वर्षीय वंशिका (6) के रूप में की गई है। हादसे के बाद कार चालक ने ही दोनों बच्चियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार कार जोगिंद्रनगर से सैंथल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया…
नाहन 25 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) पशुपालन विभाग सिरमौर द्वारा पशु चिकित्सालय ददाहू के अंतर्गत पशु औषधालय पनार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक उपनिदेशक पशुपालन विभाग डां. विनय शर्मा ने पशुपालन विभाग की विभिन्न गतिविधियों से पशुपालकों को अवगत करवाया व विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, गर्भित गाय व भैंस के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर आहार, कृषक पालन योजना, बकरी व मेंढा वितरण योजना, उत्तम पशु पुरस्कार योजना, कुकुट पालन योजना, आँगनबाड़ी शूकर पालन योजना व पशुपालन प्रबंधन इत्यादि के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अक्षय…
नाहन 25 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-भले ही अग्निपथ योजना के तहत अब सेना में युवाओं को भर्ती करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हो मगर प्रदेश में अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि योजना को वापस न लिए जाने तक इसका विरोध जारी रहेगा। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकूर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवा विरोधी नीतियों को लागू कर रही है जिसका अग्निपथ सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा…