पाँवटा साहिब 08 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में दर्शनी दयोढ़ी की कार सेवा आज प्रारंभ हो गई। श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कार सेवा का शुभारंभ किया। गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी व बाबा कश्मीर सिंह भूरी साहिब वालो के संयुक्त तत्वाधान में सेवा कार्य चलेगा। सेवा कार्य शुभारंभ मौके पर सिख पंथ की प्रसिद्ध जत्थे बंदियों समेत जत्थेदार व कार सेवा के महापुरूष मौजूद रहे। गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सरदार जगीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार…
Author: Himachal Varta
शिमला 07 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक प्रारम्भ करने को स्वीकृति प्रदान की गई। दूर-दराज के सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं वालेे क्षेत्रों में यह मोबाइल क्लीनिक सामान्य प्रैक्टिशनर/विशेषज्ञ चिकित्सक के माध्यम से जांच, सलाह, औषध विधि एवं दवाइयां प्रदान करने, आधारभूत प्रयोगशाला सेवाएं, टीकाकरण सुविधा सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और दायरे को और सुदृढ़ किया जा सकेग। मंत्रिमण्डल ने वर्ष 2015-16 में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल की श्रेणियों को 1 जनवरी,…
नाहन 07 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र पर्व के पांचवे दिन लगभग 18 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्र के पांचवे दिन माता के दरबार में लगभग 13 लाख 26 हजार 869 रूपये नगद राशि चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।
नाहन 07 अप्रैल – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 15 अप्रैल 2022 को हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर मनाए जाने वाले कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भव्य मार्च पास्ट आयोजन होगा। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण होगा जिसमें डाईट नाहन, पदमावती नर्सिंग कॉलेज व आस्था सोसाईटी के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने…
नाहन {संजय सिंह } 07 अप्रैल {हिमाचल वार्ता न्यूज़ }:-जिलावासी आपदा सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर सर्म्पक कर दे सकेगें जंगलों में आग लगने की सूचना जिला सिरमौर में वनों को आग से बचाने के लिए सभी संबंधित विभाग जमीनी स्तर त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन करें। यह आदेश उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज आगामी दिनों में जिला में वनों की आग से बचाने के लिए किए जा रहे विभागीय उपायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने राजस्व अधिकारी को आपदा सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 को जंगलों में आग लगने…
नाहन (एसपी जैरथ) 07 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- अग्र महिला मिलन नाहन इकाई द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। मीडिया से बात करते हुए अग्र महिला मिलन नाहन इकाई की उपाध्यक्षा अंजू अग्रवाल ने बताया कि अग्र महिला मिलन नाहन वैश्य सभा की ही एक इकाई है जो समय-समय पर इस तरीके के समाजसेवी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई तरह के कार्यक्रम उनके द्वारा चलाए गए है मकसद…
नाहन 06 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर में नदियों और नालों में बरसात के दौरान जल संरक्षण के लिए 21 अप्रैल से पहले अधिकारी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत नदियों व नालों के किनारों पर चेक डेम और अन्य वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। जिसका उद्देश्य नदियों के वर्षा जल को संरक्षित कर, नदी नालों के जल को एकत्र करके, भूमि के जल स्तर को…
नाहन 06 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-भाजपा स्थापना दिवस पर डा. बिन्दल ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कोलर में किया पैदल जन संपर्क अभियान कार्यकर्ताआंे ने कोलर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन भी सुना भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आज कोलर में डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना वहीं विभिन्न बूथों में पैदल मार्च कर जन संपर्क अभियान में लोगों को केन्द्रीय और राज्य की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मंे विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने…