Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब 30 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में 68 वर्षीय व्यक्ति ने बाता नदी में छलांग लगाकर कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दुर्गा दास निवासी पुरूवाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय दुर्गा दास निवास पुरूवाला अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दुर्गा दास ने गुस्से में आकर मेनकाइड़ फैक्ट्री के नजदीक बाता नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों…

Read More

अरिहंत इन्टरनैशनल स्कूल नाहन का परिणाम शत प्रतिशत घोषित हुआ l 2021-22 के सत्र मे कुल 33 छात्रों ने परीक्षा दी व सभी के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे l यह विद्यालय के लिए हर्षातिरेक क्षण रहा l बोर्ड परीक्षा परिणाम में दसवीं कक्षा की छात्रा कृतिका राणा 96.14% अंको के साथ प्रथम स्थान पर रही l विदुषी 94.14% अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर व साहिल 89% अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहेl  इसके अतिरिक्त विद्यालय के 17 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये ,11 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किये l…

Read More

नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- कोरोनरी धमनियों में 70 फ़ीसदी ब्लॉकेज होने के बावजूद जरूरी नहीं है कि सभी मामलों में इस्केमिक, बाईपास या स्टेंटिंग डालने की जरूरत हो। यह जानकारी नाहन में प्रेस वार्ता के दौरान फोर्टिस मोहाली के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एमडी व सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अंकुर आहूजा ने दी है। उन्होंने दिल संबंधी बीमारियों के सही समय पर इलाज के महत्व पर जोर दिया। डॉक्टर आहूजा का कहना है कि कोरोनरी धमनियों में 70 फ़ीसदी ब्लॉकेज के लिए मेडिकल इंटरवेनेस की आवश्यकता होती है। उन्होंने वार्ता में महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि मेडिकल साइंस तरक्की…

Read More

 नाहन 29 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के लम्बित कार्य सितंबर 2022 तक लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण करें। यह निर्देश सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने आज यहां जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं को समयबद्ध गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें ताकि राष्ट्र के समय व धन की बचत हो सके। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अबतक 94 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 75 सड़क कार्यो को पूर्ण…

Read More

नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  नाहन पंचायत की लाईफ लाईन बनोग-जाबल का बाग सड़क की डिफेंस से स्वीकृति मिलने के दृष्टिगत नाहन पंचायत की ओर से डा. राजीव बिन्दल के सम्मान में गत सांय एक धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नाहन पंचायत भवन में किया गया जिसमें स्थानीय पंचायतवासियों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से डा. बिन्दल का स्वागत और अभिनंदन किया। डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नाहन में सेना क्षेत्र में सेना और सिविल के बीच के लिए दशकों से चल रहे भूमि सम्बन्धी मामले के…

Read More

नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के अधिकतर इलाकों में देर रात से बारिश का क्रम लगातार जारी है लगातार हो रही बारिश के कारण एक और जहां जिला के मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं कई फसलों के लिए भी यह भारी राहत बन कर बरस रही है। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह बारिश के इंतजार में थे क्योंकि लंबे समय से बारिश नहीं हो रही थी । लोगों ने बताया कि बारिश से जहां कई फसलों को लाभ पहुंचेगा वही गर्मी से भी राहत मिली है।…

Read More

नाहन 29 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाना पालर में जिला बाल संरक्षण ईकाई जिला सिरमौर की तरफ से एक दिवसीय शिवर का आयोजन किया गया l ग्राम पंचायत लाना पालर कि प्रधान कृष्णा शर्मा ने शिवर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की l शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को जागरूक करना था l कार्यकम के शुरआत में विद्यालय के मुख्य अध्यापक विजय कुमार भाटिया ने शिविर में उपस्थित जिला बाल संरक्षण ईकाई की टीम व अन्य विभागों से आए सभी अधिकारियों वा कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन ब धन्यवाद। जिला बाल संरक्षण ईकाई…

Read More

नाहन 29 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज 6वीं आई.आर.बी. धौलाकुुंआ के 10.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन विभागीय भवनों का ऑन- लाईन उदघाटन किया और 20.53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन आवासीय व अन्य भवनों का शिलान्यास भी किया। यह जानकारी विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में दी। डा. राजीव बिन्दल, मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के ऑनलाईन उदघाटन और शिलान्यास समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नाहन के सभागार में शामिल हुए। डा. राजीव बिन्दल ने सिरमौर पुलिस के इन महत्वपूर्ण भवनों को लोकार्पित…

Read More