नाहन 02 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- इस बार माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा भी चारधाम यात्रा की तरह रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जिसको देखते हुए पांवटा साहिब प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन और तमाम सरकारी महकमें अलर्ट हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा में ऋषिकेश पहुंचने वाले यात्रियों की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तैयारी की जा रही है। कोरोना काल के दो साल कावड़ यात्रा ना चलने के कारण इस बार काफी अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बताओ दे कि कोरोना काल से बीते…
Author: Himachal Varta
नाहन 02 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि महिलाओं को सरकारी बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट देकर सरकार ने बड़ी राहत दी है। गर्ग ने कहा कि सरकार ने जो भी वायदा प्रदेश की जनता से किया है उसे पूरा भी किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जयराम सरकार ने घोषणा की थी कि महिलाओं को बसों में किराए पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। अब सरकार ने इसी धरातल पर लाकर पूरा भी किया है। साथ ही सरकार ने अब न्यूनतम किराया ₹7 से घटाकर ₹5 कर दिया…
नाहन 02 जुलाई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार द्वारा सभी कामगार व उसके परिवार को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि श्रमिकों तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करके इनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। इसके लिए जिला के सभी विकासखंडो में 5 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक पंजीकरण के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम…
पांवटा साहिब 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के द्वारा धरने पर बैठे सभी कार्यरत साथियों को समर्थन देते हुए कहा गया कि सरकार को धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करते हुए शीघ्र अति शीघ्र उचित समाधान निकालना चाहिए। मंच के संयोजक सुनील चौधरी व सुशील तोमर ने कहा की सरकार ने जो अड़ियल रवैया अपनाते हुए सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किए है उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। पंचायतों में पंचायत सचिव व सहायक ना होने से कारण पंचायत के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़…
श्री रैणुका जी 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव ढाल-पलियारा का 26 वर्षीय रणदीप सिंह पिछले 1 साल से गुम है तथा परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ‘ युवक के भाई तारादत्त ने बताया कि, 3 साल पहले वह नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गया था और 2 साल तक लगातार वह परिवार के संपर्क मे रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है और मोबाइल नंबर तथा फेसबुक आईडी भी बंद है। इस बारे गत 15 जून…
ददाहू 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिंदू जागरण मंच की सिरमौर इकाई द्वारा आज रेणुका जी के ददाहू में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ददाहू में आक्रोश रैली निकालते हुए जमकर आतंकवाद व राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की माँग की। हिंदू जागरण मंच जिला सिरमौर के प्रांत सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान के उदयपुर में हिंदू धर्म के कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर दी गई जिसके विरोध में आज के हिंदू जागरण…
नाहन 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने सेवा के पथ पर अग्रसर होते हुए नए साल का आगाज अपने सर्विस प्रोजेक्ट से किया। क्लब के नवनिर्वाचित प्रधान अजय तोमर ने कहा कि हम कमेटी के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं। आज डॉक्टर्स डे पर सबसे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक से क्लब के मेंबर्स ने भेंट की व उनको डॉक्टर्स डे की बधाई दी। डॉ अजय पाठक ने पूरा आश्वासन दिया कि रोटरी के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाएंगे और व्यक्तिगत तौर पर व विभाग की…
देहरादून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही कई स्थानों पर हुई बारिश सड़कों पर कहर बनकर बरसी है। बीते दो दिनों में हुई बारिश के बाद आए मलबे ने कुल 138 सड़कों की राह रोक दी थी। इनमें से 92 सड़कों को खोल दिया गया था। प्रदेशभर में 46 सड़कें अब भी बंद हैं। वहीं गुरुवार सुबह बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे भी बंद हो गए। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड में भूस्खलन से बंद हो गया है। जिसके चलते देजिमांडा छातिखाल मार्ग से वाहनों का संचालन हो रहा है। उधर रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पहाड़ी…