नाहन 01 जुलाई -( हिमाचलवार्ता न्यूज) विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर में 2 जुलाई सुबह 11 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माधवी सिंह ने दी। उन्होंने सैनवाला मुबारकुपर सहित आसपास के पंचायतों के निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह इस शिविर में जरूर आएं और सभी निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।उन्होंने बताया कि इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता लेने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।
Author: Himachal Varta
नाहन 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- लगभग 3 महीने बाद होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपने मोहरे साधने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लिए 6 नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव तथा तीन कार्यकारी सदस्य, एक जिला अध्यक्ष सहित 42 सचिव नियुक्त किए हैं। यह सभी सचिव प्रदेश स्तर पर नियुक्त हुए हैं। वही प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी पर भी राष्ट्रीय कांग्रेस ने नई नियुक्तियों में कई नामों को शामिल कर एक बड़ा डैमेज कंट्रोल भी कर लिया है। अजय सोलंकी को…
नाहन 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन शहर के ऐतिहासिक तालाब रानीताल और पक्का टैंक की सैकड़ों मछलियां बेमौत मारी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछलियों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है। मछलियों के मारे जाने से ठेकेदार को लाखों रुपए का चूना लग गया है। बताया जा रहा है कि करीब 3 क्विंटल के आस पास मछलियां मारी गई है। हालांकि यह दोनों तालाब नाहन नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में है। मगर मछलियों का ठेका ठेकेदार मोहम्मद साबिर को दिया हुआ है। ठेकेदार के द्वारा मछलियों की देखरेख के लिए तालाब में…
नाहन 01 जुलाई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में 1 अक्टूबर 2022 तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा भी अब आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। यह जानकारी आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 14 बी में संशोधन किया गया है। जिसके तहत अब मतदाता की 18 साल की आयु तय करने की आधारभूत तिथि 1 जनवरी नहीं होगी बल्कि इसका निर्धारण अब 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की आधारभूत तिथि से होगी। जिसके चलते इस विधानसभा…
नाहन 30 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है और इसी के तहत आज से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 फीसदी की छूट प्रदान कर उन्हें आर्थिक तौर पर सुदृढ किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री आज नाहन बस स्टैंड में नारी को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी को नमन कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मशाला से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया।…
श्री रैणुका जी 30 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पुलिस उपधीक्षक संगड़ाह शक्ति सिंह कि अगुवाई में पुलिस थाना संगडाह की टीम रात्रि गश्त, चैकिंग व नाकाबंदी के सिलसिला मे सड़क बोरली से लगनू खेगुआ बाई फ्रिकेशन पर मौजुद थी तो समय करीब 6:30 बजे प्रात: एक टाटा टिगोर गाड़ी न0 HP71-9857 खेगुआ साईड से रेडली की तरफ आई जिसे नाका पर रोका जिसका आगे से बोनट बजा हुआ व थोड़ा खुला हुआ था । गाडी को गांव लुधियाणा डा0 अंधेरी तह0 व थाना संगड़ाह का निवासी चला रहा था । शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई जो गाडी…
नाहन 30 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर हुए है नाहन में एक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कश्यप ने कहा कि कहा कि काँग्रेस के नेता हार सामने देख बौखलाहट में आकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है। सुरेश कश्यप ने कहा कि बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जो बयान सामने आया है वह बेहद निंदनीय है उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने रेप जैसे जघन्य अपराध को एक छोटी मोटी घटना करार दिया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि इस…
नाहन 30 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुके करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन का दसवीं कक्षा का परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा है| जिसमें आस्था चौहान ने 700 में से 688 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में छठवां स्थान प्राप्त किया | आस्था की सफलता पर शिक्षकों तथा स्कूल प्रबंधक मैं खुशी की लहर है तथा छात्रा द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा करियर एकेडमी स्कूल के श्रेष्ठ प्रबंधन को दिया गया है। छात्रा ने कहा कि करियर एकेडमी स्कूल ने उनके भविष्य को…